vhp-recounts-the-death-of-former-organization-minister-shiv-kumar
vhp-recounts-the-death-of-former-organization-minister-shiv-kumar

पूर्व संगठन मंत्री शिव कुमार के निधन पर विहिप मर्माहत

रांची, 18 अप्रैल (हि.स.)। विश्व हिंदू परिषद ने रांची विभाग के पूर्व संगठन मंत्री शिव कुमार के सड़क दुर्घटना में हुई मौत पर गहरा दुख प्रकट किया है। विश्व हिंदू परिषद के प्रांत मंत्री डॉ वीरेंद्र प्रसाद साहू ने रविवार को बताया कि रामगढ़ के मगनपुर गोला घाटी में शनिवार देर रात सड़क दुर्घटना में उनकी मौत हो गई। उनके आकस्मिक निधन से विश्व हिन्दू परिषद, झारखण्ड प्रांत काफी मर्माहत है। उनके असमायिक निधन से समाज व संगठन को अपूरनीय क्षति हुई है। विश्व हिंदू परिषद कार्यालय में पला-बढ़ा युवा होकर विहिप रांची महानगर एवं बाद में राँची विभाग संगठन मंत्री जैसे दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन लगभग 10-12 साल किये थे। बाद में शिक्षा मंत्री बैद्यनाथ राम के निजी सहायक के रूप में कार्य किये थे। वर्तमान में कृषि क्षेत्र में राज्य स्तरीय ड्रीप सिंचाई के माध्यम से उल्लेखनीय सैकड़ो एकड़ में कृषि कार्य कर रहे थे। कृषि कार्य के निमित्त साहेबगंज पाकुड़ में चल रहे कार्यों को देखकर शिव कुमार अपने एक मित्र के साथ राँची लौट रहे थे। इसी क्रम में रामगढ़ के मगनपुर गोला घाटी में तेज गति से आ रहे एक ट्रक के चपेट में आ जाने से शिवकुमार के साथ उनके मित्र भास्कर कुमार झा की मौके पर ही मौत हो गयी। शव गोला थाना में रखा गया था जिसे दोपहर रामगढ़ सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम करा कर शाम में उनके परिजनों के साथ बिहार के फारबिसगंज स्थित पैतृक गाँव शव को भेजा गया। कल अंतिम संस्कार किया जायगा। वह दो छोटी-छोटी सुन्दर बेटियों व पत्नी के साथ भरा पुरा परिवार को छोड़ चले गये। उनके निधन पर प्रांत संगठनमंत्री देवी सिंह, रामगढ़ जिला मंत्री तरुन वर्मा, बजरंग दल के भगीरथ पोद्दार, छोटु वर्मा सहित कई कार्यकर्त्ता सहित कई मित्र रामगढ़ सदर अस्पताल में उपस्थित थे। हिन्दुस्थान समाचार/ विकास

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in