पाकुड़ के मठ मंदिरों की मिट्टी अयोध्या भेज रही विहिप
पाकुड़ के मठ मंदिरों की मिट्टी अयोध्या भेज रही विहिप

पाकुड़ के मठ मंदिरों की मिट्टी अयोध्या भेज रही विहिप

पाकुड़,26जुलाई(हि.स.)। विश्व हिन्दू परिषद की प्रांतीय समिति के निर्देशानुसार अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए होने वाले भूमि पूजन के मद्देनजर जिले के सभी प्रमुख मठ मंदिरों की मिट्टी इकट्ठा कर रांची भेजी गई। इससे भूमि पूजन के मौके पर इसका भी उपयोग हो सके। बजरंग दल के जिला संयोजक संदीप मंडल ने बताया कि इसके मद्देनजर हम लोगों ने स्थानीय माँ नित्यकाली मंदिर व सिंहवाहिनी मंदिर के अलावा जिले के सभी प्रमुख मठ मंदिरों की मिट्टी इकट्ठा कर रांची भेजी है।उन्होंने कहा कि वर्षों के संघर्ष,बलिदान व प्रतीक्षा के बाद यह पावन घड़ी आई है,जो संपूर्ण हिन्दू समाज के लिए गौरव की बात है। मौके पर दल के अरविंद घोष, विजय कुमार, अशोक वर्मा, राजेश गोंड आदि मौजूद थे। हिन्दुस्थान समाचार/ रवि / वंदना-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in