back to top
24.1 C
New Delhi
Tuesday, March 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

नहीं रहे वयोवृद्ध शिक्षाविद और भाजपा नेता चैतन्य नाग

-समाज ने एक नेतृत्वकर्ता खो दिया: कोचे मुंडा खूंटी, 07 मार्च(हि .स.)। जिले के लब्धप्रतिष्ठित शिक्षक, समाजसेवी और भाजपा के वयोवृद्ध नेता चैतन्य नाग का निधन रविवार को उनके पैतृक आवास जम्हार मेें हो गया है। वे 87 वर्ष के थे। चैतन्य नाग डहकेला उच्च विद्यालय के संस्थापक शिक्षकों में से थे। सव नाग की गणना क्षेत्र के प्रखंर शिक्षाविद और प्रखर नेता के रूप में थी। उनके निधन की खबर मिलते ही तोरपा के विधायक कोचे मुंउा जम्हार पहुंचे और शेक संतप्त परिवार को ढाढ़स बंधाया। मौके पर विधायक कोचे मुंडा ने कहा कि चैतन्य नाग के निधन ने न सिर्फ भाजपा को, बलिक पूरे समाज को अपूरणीय क्षति हुई है। इसकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि सव चैतन्य नाग सामाजिक हो या राजनीतिक अपनी बातों को बेबाक ढंग से रखते थे। चैतनय नाग कें निधान पर खूंटी के विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा, विधायक प्रतिनिधि और भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष काशीनाथ महतो, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष संजय साहू, तोरपा मंडल अध्यक्ष कैलाश राम महतो, शिव कुमार केशरी, शिव शंकर मिश्र, सहित कई नेताओं ने गहरी संवदेना व्यक्त की है। हिन्दुस्थान समाचार/अनिल

Advertisementspot_img

Also Read:

वेटरन एक्ट्रेस कामिनी कौशल को भावभीनी श्रद्धांजलि देने पहुंचीं जया बच्चन और वहीदा रहमान, याद की उनकी विरासत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड की वेटरन एक्ट्रेस कामिनी कौशल (Kamini Kaushal), जिनका पिछले सप्ताह 98 वर्ष की आयु में निधन हो गया था, उनके...
spot_img

Latest Stories

इस दिन से खुलेगा केदारनाथ का कपाट, जानिए 6 महीने क्यों बंद रहता है मंदिर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। केदारनाथ मंदिर (Kedarnath Dham) जो...

रुचिका नाम का मतलब- Ruchika Name Meaning

Meaning of Ruchika / रुचिका नाम का मतलब: Bright,...

IPL 2026: मिचेल स्टार्क की एंट्री पर सस्पेंस के बीच Hemang Badani ने दिया अपडेट, NOC का इंतजार कर रही है DC

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 से पहले दिल्ली कैपिटल्स...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵