झारखंड
खूंटी में चला वाहन जांच अभियान, 48 वाहनों की जांच
खूंटी, 03 अप्रैल(हि .स.)। जिला परिवहन पदाधिकारी के नेतृत्व में शनिवार को जिला मुख्यालय सहित अन्य जगहों पर वाहन जांच अभियान चलाया गया गया। अभियान के दौरान 13 हजार रुपये के राजस्व की भी वसूली हुई। मौके पर सभी प्रकार के वाहनों के कागजात जैसे ड्राइविंग लाइसेंसए आरसी, पाॅल्यूशन सर्टीफिकेट सहित अन्य कागजातों की। साथ ही इंश्यूरेंस, एसएलडी, ऑथोराइजेशन, मास्क आदि की जांच की गयी। कई यात्री बसों और दो व चार पहिया वाहनों की जांच अधिकारियों और कर्मचारियों ने की। हिन्दुस्थान समाचार/अनिल