vaccine-shortage-in-jharkhand-people-returned-from-many-vaccination-centers
vaccine-shortage-in-jharkhand-people-returned-from-many-vaccination-centers

झारखंड में वैक्सीन की कमी, कई वैक्सिनेशन सेंटर से लौटे लोग

रांची, 30 जून (हि. स.)। झारखंड में वैक्सीन की काफी कमी है। जानकारी के अनुसार तीन जुलाई तक लोगों को वैक्सीन के लिए इंतजार करना पड़ेगा। क्योंकि केंद्र सरकार की ओर से झारखंड को दो जुलाई को छह लाख डोज मिलना है। वैक्सीन की कमी के कारण रांची सहित राज्य के कई जिलों में वैक्सीनेशन सेंटर से लोगों को वापस लौटना पड़ा। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने इससे इनकार किया है। सदर अस्पताल के सिविल सर्जन ने भी वैक्सीन नहीं होने की बात कही है। वहीं दूसरी ओर रांची में भी बुधवार को सिर्फ चार -पांच वैक्सिनेशन सेंटरों पर ही वैक्सीनेशन हुआ। जानकारी के अनुसार जिन वैक्सीनेशन सेंटर पर वैक्सीनेशन हुआ है। उनमें सीसीएल अस्पताल, सहायक बंदोबस्त कार्यालय, रिम्स और मिलिट्री हॉस्पिटल शामिल हैं। टीका खत्म होने की वजह से अधिकतर टीकाकरण केंद्रों से लोगों को लौटना पड़ा। पहले से लोगों को टीका खत्म होने की जानकारी नहीं थी। इसलिए टीकाकरण केंद्र में पहुंचे लोगों ने काफी नाराजगी भी जाहिर की। जो लोग दूर से आये थे उनको सबसे ज्यादा परेशानी हुई। टीका लेने आए बुजुर्गों और महिलाओं को भी काफी दिक्कत हुई। सिविल सर्जन कार्यालय के पास स्थित एनसीएलपी विशेष विद्यालय के अलावा कई टीकाकरण केंद्रों पर भी लोगों को टीका नहीं लगा। कई जगहों में अफवाह उड़ती रही कि टीका आने वाला है। लोग देर तक वैक्सीन का इंतजार करते रहे। हालांकि उन्हें निराशा ही हाथ लगी। बचा हुआ टीका था उसी से कुछ केंद्रों पर काम चलाया गया। सिविल सर्जन डॉ विनोद कुमार ने बताया कि सदर अस्पताल को रात में ही वैक्सीन उपलब्ध हो पाती है। इस कारण हम समय रहते लोगों को जानकारी नहीं दे सके। दो जुलाई तक झारखंड को छह लाख टीके की डोज मिलने वाली है। उम्मीद है इसके बाद सुचारू रूप से टीकाकरण होगा। हिन्दुस्थान समाचार/कृष्ण

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in