utkarsh-gupta-becomes-the-new-sdo-of-ranchi
utkarsh-gupta-becomes-the-new-sdo-of-ranchi

उत्कर्ष गुप्ता बने रांची के नए एसडीओ

09/04/2021 रांची, 09अप्रैल (हि.स.)। झारखंड सरकार ने शुक्रवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के दो अधिकारियों का तबादला किया है। रांची के बुंडू के अनुमंडल पदाधिकारी उत्कर्ष गुप्ता को स्थानांतरित करते हुए रांची सदर का अनुमंडल पदाधिकारी(एसडीओ) बनाया गया है। वहीं अनुमंडल पदाधिकारी रांची सदर के पद पर पदस्थापित समीरा एस को बुंडू का अनुमंडल पदाधिकारी बनाया गया है। इस संबंध में कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राज्य भाषा विभाग ने शुक्रवार को अधिसूचना जारी कर दी है। हिन्दुस्थान समाचार/ विकास

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in