two-youths-beaten-on-goat-theft-charges
two-youths-beaten-on-goat-theft-charges

बकरी चोरी के आरोप में दो युवकों की पिटाई

15/05/2021 दुमका, 15 मई (हि.स.)। बकरी चोरी के आरोप में लोगों ने दो युवकों को जमकर पिटाई कर दी। घटना शनिवार को दोपहर में नगर थाना क्षेत्र के राखाबानी मुहल्ले में घटी। जानकारी के अनुसार आरोपी युवक मुहल्ले के हनीफ अंसारी की बकरी चोरी करते लोगों के हत्थे चढ़ गये। बाईक सवार युवक के बकरी उठा ले जाते देख लोगों ने शेर मचाते हुए खदेड़ पकड़ लिया। मुहल्लेवासियों ने युवकों को पकड़ जमकर पीटाई कर शुरू कर दिया। पिटाई के बाद एक युवक लोगों के चुंगल से जान बचा भागने में सफल रहा। युवक धारदार हथियार लेकर बकरी चोरी करने पहुंच थे। एक युवक को लोगों पुलिस के हवाले कर दिया। युवक नशे की हालत में थे। युवक नगर थाना क्षेत्र के शिवसुंदरी रोड़ निवासी सुबोदिप विश्वास है। बाद में पुलिस बांड लिखवा युवक को छोड़ दिया। हिन्दुस्थान समाचार /नीरज/चंद्र

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in