two-arrested-under-poxo-act
two-arrested-under-poxo-act

पोक्सो एक्ट के तहत दो गिरफ्तार

पाकुड़,17अप्रैल(हि.स.)। महेशपुर पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे थाना क्षेत्र के तारापुर से पोक्सो एक्ट के दो आरोपियों मंगल मुरमू व उसकी पत्नी बाहा किस्कू को शनिवार की अहले सुबह छापामारी कर गिरफ्तार किया। उन्हें कोरोना जांच के बाद जेल भेज दिया गया है। कांड के अनुसंधान कर्ता अमर कुमार मिंज ने बताया कि गत 29 फरवरी 2020 को इन दोनों के अलावा गांव के ही कुल छह लोगों के खिलाफ न्यायालय के निर्देश पर एक नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म करने के आरोप में मामला दर्ज कराया गया था। इन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। जबकि अन्य चार नामजद आरोपी सुनील मुरमू, शिवलाल हांसदा, बुधराय मरांडी तथा जुगीन मुरमू अभी भी फरार हैं।उनकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी है। हिन्दुस्थान समाचार/ रवि

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in