back to top
33.1 C
New Delhi
Monday, March 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दिनदहाड़े माइनिंग अफसर के अपार्टमेंट से ढाई लाख की चोरी

हजारीबाग, 27 फरवरी (हि.स.)। कोर्रा थाना क्षेत्र के गांधीनगर जबरा स्थित अपार्टमेंट में दिनदहाड़े हजारीबाग के पूर्व माइनिंग अफसर दरोगा राय के 504 नंबर फ्लैट से चोरों ने दो से ढाई लाख रुपये के जेवर की चोरी कर ली है। इस संबंध में फ्लैट के मालिक दरोगा राय ने लिखित आवेदन देकर थाना को सूचित किया है। आवेदन के अनुसार फ्लैट के मालिक ने फ्लैट के मेन लॉक को बिना बंद किए कहीं चले गए थे। अपार्टमेंट में सिक्योरिटी गार्ड होने के बावजूद भी दिनदहाड़े एक चोर अपार्टमेंट के पांचवे तल्ले के कमरा नंबर 504 में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। इस संबंध में गोरा थाना प्रभारी प्रशांत कुमार मिश्रा से पूछे जाने पर बताया कि मामला संज्ञान में आते ही पुलिस जांच में जुट गई है। अपार्टमेंट के सिक्योरिटी गार्ड को बुलाकर पूछताछ की जा रही है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि बिना किसी सत्यता की जांच किए किसी भी व्यक्ति को सिक्योरिटी का जिम्मा सौंप देने की वजह से यह घटना घटी है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। हिन्दुस्थान समाचार/शाद्वल

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

‘धुरंधर 2’ ने रिलीज से पहले ही कर लिया काफी कलेक्शन, जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर'...

Travel Tips: Manali और Kasol में कौन है बेस्ट, ट्रिप से पहले पढ़ें जरूरी टिप्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप इस वीकेंड घूमने के...

टीम इंडिया ने तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप जीता, बॉलीवुड सेलेब्स ने इस प्रकार दी बधाई

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। इंडिया ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड...

Stock Market Today: सप्ताह के पहले दिन शेयर बाजार में मचा कोहराम, Sensex 2300 अंक से ज्यादा टूटा, Nifty भी लाल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार,...