रांची, 06 अप्रैल (हि.स.)। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से 2019 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने सभी प्रशिक्षु अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री से भेंट करने वालों में दीपक दुबे, दिलीप सिंह शेखावत, सैयद रेयाज अहमद, संदीप मीणा, सौरभ भुवानिया और मोहम्मद जावेद हुसैन शामिल थे। हिन्दुस्थान समाचार/ वंदना




