back to top
21.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

लापता बच्ची को खोजने के लिए पूरा पुलिस महकमा रात भर छानता रहा खाक, दूसरे गांव से मिली बच्ची

गुमला, 09 जून (हि.स.)। रहस्यमय ढंग से लापता ढाई साल की बच्ची निकिता सुरीन की खोज में पूरा पुलिस महकमा रात भर विभिन्न गांवों की खाक छानता रहा। मंगलवार की शाम बच्चे लापता हुई थी। सोशल मीडिया में बच्ची के गायब होने की सूचना वायरल होने के बाद ग्रामीणों ने भी अपने स्तर से सर्च अभियान चलाया। बुधवार की सुबह उक्त बच्ची गांव से एक किमी दूर पर सिसकारी गाँव स्थित प्रदीप सुरीन के बारी में अवस्थित एक कच्चे मकान से सुरक्षित बरामद की गई । जानकारी के अनुसार कामडारा थाना क्षेत्र के सालेगुटू गिरजा टोली गांव से मंगलवार की शाम सुनील सुरीन की ढाई साल की बच्ची निकिता सुरीन अपने घर के पास से अचानक गायब हो गई । बच्ची के अचानक गायब हो जाने से परेशान परिजन व गांव वालों ने खोजबीन करना शुरू किया। पर देर रात तक बच्ची का कोई पता नहीं चला । परिजन इस बात से संशय में थे कि जहां से बच्ची गायब हुई थी उस जगह पर एक अनजान व्यक्ति को साईकिल के साथ देखा गया था । बच्ची को अगवा कर ले जाने की आशंका से रात में ही इसकी सूचना कामडारा पुलिस को दी गई । थाना प्रभारी देवप्रताप प्रधान पुलिस टीम के साथ कामडारा , तोरपा , रनिया ईलाके में देर रात तक बच्ची की खोजबीन में पुरी रात खाक छानते रहें । दुसरी टीम में कुरकुरा के थाना प्रभारी छोटू उराँव अपने पुलिस बल के साथ सरिता , पकरा , सालेगुटू , हांजड़ा समेत कई इलाके में खोजबीन में लगे रहे । अप्रिय घटना की आशंका के मद्देनजर बसिया के अनुमंडल पदाधिकारी विकास आनंद लांगूरी भी इलाके में कूच कर अपने स्तर से बच्ची बरामदगी को लेकर प्रयासरत रहें । इधर बच्ची के गायब होने की खबर तेजी से वायरल होने के बाद आसपास केगांव के लोगों ने भी इलाके में सर्च अभियान चलाया। मगर नतीजा सिफर रहा । बुधवार की सुबह गायब बच्ची अपने घर से एक किलोमीटर की दूरी पर सिसकारी गाँव स्थित प्रदीप सुरीन के बारी में अवस्थित एक कच्चे मकान से सुरक्षित बरामद की गई । बच्ची के सकुशल बरामदगी से पुलिस महकमा ने राहत की सांस ली। बच्ची को कामडारा थाना लाया गया । थाना प्रभारी देवप्रताप प्रधान ने मुखिया व अन्य परिजनों की मौजूदगी में बच्ची के उसके मां मंजू सुरीन व पिता सुनील सुरीन को सौंप दिया। थाना प्रभारी देवप्रताप प्रधान ने बच्ची को नये फ्रॉक , चॉकलेट व बिस्किट भी दिये । मौके पर कामडारा के थाना प्रभारी देवप्रताप प्रधान , कुरकुरा थाना प्रभारी छोटू उराँव , पुलिस पदाधिकारी भवेश कुमार , संतोष कुमार महतो व अन्य लोग मौजूद थे । बहरहाल ढाई साल की बच्ची के पैदल चल कर एक किमी दूर पहुंच जाना, बच्ची का अगवा किया गया या वह भटक कर पहुंची आदि सवालों का जवाब कामडारा पुलिस ढूंढ रही है। हिन्दुस्थान समाचार / हरिओम

Advertisementspot_img

Also Read:

दिव्यांका नाम का मतलब- Divyanka Name Meaning

Divyanka of Haksh / दिव्यांका नाम का मतलब : Part of God/ ईश्वर का अंश Origin / उत्पत्ति : Hindu Rashi / राशि : kark/कर्क Lucky Gemstone...
spot_img

Latest Stories

Vastu Tips: इस प्रकार खुलेगा आपकी किस्मत का ताला, करना होगा बस ये खास उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हर व्यक्ति चाहता है कि...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵