back to top
20.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बंद आवास से चोरों ने उड़ाया हजारों की संपत्ति,वारदात सीसीटीवी में कैद

बोकारो, 28 मई ( हि. स.) । चास थाना क्षेत्र के मुख्य बाजार में पूर्णिमा लॉज के बगल में लंबे अरसे से बंद पड़े आवास से गुरूवार की रात चोरों ने हजारों रुपए के समान चुरा ली। हालांकि घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है। चोरी भाजपा नेता रितुरानी सिंह के पिता के घर में हुई है। पूर्णिमा लॉज में भी चोरी की प्रयास किया गया लेकिन ताला तोड़ने में चोर सफल नहीं हुए। घटना के संबंध में रोहित सिंह ने शुक्रवार को बताया कि जिन घर में चोरी हुई हैं वह मकान उनके दादा जी की है। घटना की सूचना चास पुलिस को भी दे दी गयी है। पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के सहारे शीघ्र ही मामले की उद्भेदन करने की दावा कर रही है। रोहित के मुताबिक चोर ताला तोड़कर घर में घुसे तथा घर में रखे हुए कीमती समानों को अपने साथ लेते गए। चोर सीसीटीवी कैमरे में दिख रहे है, जो चादर में बांधकर समान ले जा रहे है। घटना में तकरीबन 70 हजार रुपए के सामान चोरी हुए हैं। चास पुलिस ने एफआईआर दर्ज करते हुए तत्परता से सात लोगों को हिरासत में लेकर थाने में लाया गया। इसमें से एक अपराधी चोरी में संलिप्त था, जिसकी सीसीटीवी कैमरे में उसकी फुटेज भी थी। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। हिन्दुस्थान समाचार/अनिल

Advertisementspot_img

Also Read:

मेगोंग फेस्टिवल में स्टेज पर कनिका कपूर के साथ हुआ कुछ ऐसा! सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क।  बॉलीवुड की चर्चित प्लेबैक सिंगर कनिका कपूर के साथ रविवार रात मेगोंग फेस्टिवल में एक शर्मनाक घटना घटी। लाइव परफॉर्मेंस के दौरान...
spot_img

Latest Stories

Travel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का बनाएं परफेक्ट प्लान, बैग पैक करें और निकल पड़ें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल का महीना...

Vastu Tips: इस प्रकार खुलेगा आपकी किस्मत का ताला, करना होगा बस ये खास उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हर व्यक्ति चाहता है कि...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵