back to top
17.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दर्दनाक घटना पढ़ कर कांप उठेगी रूह, मां ने जिंदा बच्ची को कुएं में फेंका, लोग हुए हैरान

जिले के गांवा थाना इलाके के तराई गांव में एक मां ने जिन्दा बच्ची को कुएं में फेंक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

गिरिडीह, हिन्दुस्थान समाचार। जिले के गांवा थाना इलाके के तराई गांव में एक मां ने जिन्दा बच्ची को कुएं में फेंक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने बच्ची को कुआं से निकाला लेकिन तब तक उसकी जान जा चुकी थी। पुलिस ने शव को जब्त कर महिला को गिरफ्तार कर लिया है। बताया गया कि जन्म देने वाली महिला बच्ची के साथ अकेली रहती थी। पति अनुज यादव दिल्ली में काम करता है। पपला देवी बुधवार की सुबह थाना क्षेत्र के सीरी गांव मायके जा रही थी।

बेटी को फेंकने पर लोगों ने पुलिस को पास सौंपा

रास्ते में रिश्तेदार ने उसे अकेले जाता देखा तो उससे पूछा कि कहां जा रही है। इसपर महिला ने कहा कि बेटी को कुआं में फेंक दिया है। इसपर लोगों ने महिला को पकड़ कर मामले की सूचना गावां थाना प्रभारी सन्नी सुप्रभात को दिया।

बच्ची का शव बरामद

पुलिस पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से बच्ची के शव को कुएं से निकाला गया। इस बाबत डीएसपी संजय राणा ने बताया कि महिला पपला देवी ने बेटी को कुआं में फेंक दिया है। बच्ची की मौत हो गई है। शव को कब्जे में लेते हुए महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।

Advertisementspot_img

Also Read:

हिजाब मामले में नया ट्विस्ट, नुसरत को झारखंड से मिला सरकारी नौकरी का ऑफर, 3 लाख होगी सैलरी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मंच पर हिजाब हटाने की घटना के बाद चर्चा में आईं मुस्लिम महिला डॉक्टर डॉ....
spot_img

Latest Stories

क्यों है वैष्णो देवी की इतनी मान्यता, जानिए माता रानी से जुड़ी कहानी और कथा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नवरात्रि का पर्व चल रहा ऐसे...

मिलिंद नाम का मतलब- Milind Name Meaning

Milind Name Meaning - मिलिंद नाम का मतलब: Honeybee/मधुमक्खी Origin...

चैत्र नवरात्रि अष्टमी कब है? जानें कन्या पूजन की सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) हिन्दू...

Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल का सबसे अमीर विधायक कौन? जानिए कितनी है नेटवर्थ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। साल 2026 के विधानसभा चुनावों से...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵