रांची, 11 मार्च (हि. स.)। महाशिवरात्रि के अवसर पर गुरुवार को वशुन्धरा क्रेस्ट एपार्टमेंट के नवनिर्मित मंदिर में भगवान शिव परिवार की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की गयी। वशुन्धरा क्रेस्ट हटिया के पटेल नगर रोड नंबर 10 में स्थित है। अयोध्या से आये पंडित सत्यम जी महाराज ने शिवलिंग एवं मूर्तियों की वैदिक मंत्रोच्चार के साथ प्राणप्रतिष्ठा करायी। महायज्ञ का आयोजन तीन दिनों तक चला। प्रथम दिन मंगलवार को कलशयात्रा, पंचाग एवं वेदीपूजन तथा मूर्तियों का जलाधिवास किया गया। दूसरे दिन वुधवार को वेदीपूजन के बाद मूर्तियों का अन्नाधिवास, फलाधिवास और पुष्पाधिवास महाराज जी द्वारा कराया गया। महाशिवरात्रि के दिन गुरुवार को मूर्तियों का औषधिस्नान, सैय्याधिवास कराया गया। श्रृंगार के साथ मूर्तियों के साथ नगर भ्रमण किया गया। इसके बाद शिव प्राण प्रतिष्ठा , रूद्राभिषेक , हवन और पूर्णाहुति के साथ महाआरती का आयोजन किया गया। प्रति दिन भजन एवं प्रवणन का आयोजन किया गया। सभी कार्यक्रमों वशुन्धरा वासियों ने बढचढ कर हिस्सा लिया। पूजा पर प्रमोद कुमार दूबे, पी झा, जीतेश कुमार ने यजमान की भूमिका निभाई । वशुन्धरा क्रेस्ट सोसायटी के अध्यक्ष मेजर जनरल ( सेवानिवृत्त) बीडी शर्मा, सचिव एचएन द्विवेदी, कोषाध्यक्ष विभूति रंजन और सुपरवाइजर पवन सिंह ने कार्यक्रम के आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। हिन्दुस्थान समाचार/कृष्ण




