The Agrarian Reform Act is purely political in the interest of farmers: Amarendra Pratap
The Agrarian Reform Act is purely political in the interest of farmers: Amarendra Pratap

कृषि सुधार कानून किसानों के हित में, किसान आंदोलन विशुद्ध रूप से राजनीतिक है: अमरेंद्र प्रताप

जमशेदपुर, 10 जनवरी (हि.स.)। बिहार सरकार के कृषि, सहकारिता एवं गन्ना विभाग के मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह रविवार को जमशेदपुर स्थित सरयू राय से उनसे मिलने पहुंचे और उनका कुशलक्षेम जाना। इससे पहले जमशेदपुर में पत्रकारों से बातचीत में अमरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा है कि केंद्र सरकार द्वारा लाया गया कृषि सुधार कानून पूरी तरह से किसानों के हित में है, इसमें किसानों को ही फायदा है। इससे भारत के पांच लाख गांव में किसान का भला होने वाला है। उन्होंने कहा कि पंजाब के किसान दिग्भ्रमित हैं और यह आंदोलन विशुद्ध रूप से राजनीतिक आंदोलन है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में जो झारखंड सरकार है, वह भाजपा सरकार के समान काम नहीं कर रही है उन्हें और तेजी से काम करने की आवश्यकता है। कोरोना संबंधित प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि कोरोना से लड़कर देश पार पा चुका है। अभी यह नियंत्रित है। उन्होंने कहा कि जमशेदपुर शहर के बारे में कहा कि इस शहर से उनका पुराना नाता है। जमशेदपुर के लोग उनके दिल में बसते हैं। ऐसा संबंध है ,जो जीवन भर रहेगा। हिन्दुस्थान समाचार/ वंदना-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in