Swami Vivekananda the inspiration of youth: Hemant Saren
Swami Vivekananda the inspiration of youth: Hemant Saren

स्वामी विवेकानंद युवाओं के प्रेरणास्रोत : हेमंत साेरेन

रांची, 12 जनवरी (हि.स.)। कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवास पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरन ने मंगलवार को महान दार्शनिक और विख्यात आध्यात्मिक संत स्वामी विवेकानंद की 158वीं जयंती के अवसर पर उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। विवेकानंद की जयंती "राष्ट्रीय युवा दिवस" के अवसर पर मुख्यमंत्री सोरेन ने राज्यवासियों को शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर युवाओं को अपने विचारों और आदर्शों से गति और दिशा देने वाले स्वामी विवेकानंद को मैं शत-शत नमन करता हूं। सभी युवाओं को समान अवसर मिले इसके लिए सरकार अड़चनों को दूर कर आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वामीजी युवाओं के प्रेरणास्रोत हैं, उनके विचार आज आदर्श युवाओं में शक्ति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। स्वामीजी के विचार निराशा में भी आशा की उम्मीद जगाते हैं। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में युवाओं से स्वामीजी की संवेदनशीलता, त्याग और समर्पण को जीवन में आत्मसात करने की अपील की है। हिन्दुस्थान समाचार /वंदना-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in