subject-wise-teachers-for-tribal-languages-will-be-appointed-soon-chief-minister
subject-wise-teachers-for-tribal-languages-will-be-appointed-soon-chief-minister

जनजातीय भाषाओं के लिए विषयवार शिक्षकों की नियुक्ति होगी जल्द : मुख्यमंत्री

रांची, 09 मार्च (हि. स.)। झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दौरान मंगलवार को चर्चा के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य में जनजातीय भाषाओं के लिए विषयवार शिक्षकों की नियुक्ति जल्द ही की जाएगी। मुख्यमंत्री ने झामुमो विधायक स्टीफन, मरांडी दीपक बिरुवा और कांग्रेस विधायक नमन विक्सल कौनगाड़ी के ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के जवाब में इस बात की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्वविद्यालयों में जनजातीय भाषाओं के लिए अलग से विभाग भी बनाया जाएगा। इस राज्य में जनजातीय समूह की पुरानी परंपरा है। हमारी सरकार जनजातीय भाषा के अंतर्गत सभी भाषाओं के शिक्षकों की अलग अलग विभागवार नियुक्ति की पक्षधर रही है। जल्दी ही इस दिशा में कदम उठाया जाएगा। हिन्दुस्थान समाचार/कृष्ण

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in