back to top
33.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष ने टीका को लेकर चलाया जागरूकता अभियान

खूंटी, 21 मई(हि. स.)। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष और खूंटी के विधाायक प्रतिनिधि काशीनाथ महतो ने शुक्रवार को कर्रा प्रखंड के कई गांवों का दौरा किया और कोविड वैक्सीनेशन के बारे में फैली भ्रांतियों को लेकर ग्रामीणों के बीच जागरूकता अभियान चलाया। उन्होंने कर्रा प्रखंड के मंडल अध्यक्ष बालकिशुन महतो, बिरसा धान, तेम्बा उरांव और विनोद सोनी सहित अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के घर जाकर उनसे मुलाकात कर अपील की कि टीकाकरण को लेकर ग्रामीणों को प्रेरित करें। उन्होंने गांव वालों से कहा कि वैक्सीन से डरें नहीं। सभी लोग अवश्य टीका लें। बाद में विधायक प्रतिनिधि पूर्व महिला मोर्चा अध्यक्ष मंजू देवी के घर पहुंचे और उनका हाल समाचार लिया। मंजू देवी कोरोना संक्रमित हैं। धीरे-धीेरे उनकी स्थिति में सुधार हो रहा है। किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष ने किसानों से मिलकर उनकी स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि किसानों के तरबूज खेतों में ही बर्बाद हो रहे हैं। सरकार को उनकी सुधि लेनी चाहिए। हिन्दुस्थान समाचार/अनिल

Advertisementspot_img

Also Read:

सोहेल खान ने हेलमेट न पहनने पर माफी मांगी, क्लॉस्ट्रोफोबिया को बताया वजह

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड अभिनेता सोहेल खान हाल ही में उस समय विवादों में घिर गए, जब उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल...
spot_img

Latest Stories

Delhi Vehicle Market: 10 हजार में बाइक और 50 हजार में कार, लेकिन खरीदने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में ऐसे कई ऑटो...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵