sp-inspects-check-post-made-on-inter-state-boarder
sp-inspects-check-post-made-on-inter-state-boarder

अंतर्राज्यीय बोर्डर पर बनाए गए चेकपोस्ट का एसपी ने किया निरिक्षण

17/05/2021 बोकारो,17 मई (हि. स.) कोविड 19 का संक्रमण चेन को तोड़ने के लिए लगाए गए लॉकडाउन एवं झारखंड सरकार द्वारा लागू ई- पास सिस्टम को कारगर बनाने के लिये बोकारो जिला अंतर्गत अंतर्राज्यीय बोर्डर पर बनाए गए चेकपोस्ट का पुलिस अधीक्षक बोकारो, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चास तथा पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय के साथ चन्दनकियारी, बरमसीया, भोजुडीह,अमलाबाद, पिंडराजोरा, तेलमचो का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में एसपी ने उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों/कर्मियों को कोरोना से खुद का बचाव करते हुए चेकपोस्ट से गुजर रहे आम जनता को ई- पास होने पर ही झारखंड में प्रवेश करने के लिए अनुमति देने का निर्देश दिया। साथ ही सभी पदाधिकारियों/ कर्मियों को आम जनता से मित्रवत व्यवहार करने का भी निर्देश दिया। वहाँ से गुजर रहे आम जनता से भी झारखंड सरकार द्वारा कोविड 19 से बचाव के लिए जारी दिशानिर्देश का अक्षरशः अनुपालन करने का अनुरोध किया गया। हिन्दुस्थान समाचार /अनिल

Raftaar | रफ्तार
raftaar.in