सोनिया गांधी को विषकन्या बोले जाने पर CM बघेल ने जताई कड़ी आपत्ति, कहा- इस बयान पर मोदी और शाह क्या कहेंगे?

मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कहा कि बीजेपी हर बार सोनिया गांधी को टारगेट करती है। उनके राष्ट्रीय नेताओं ने सोनिया गांधी के बारे में कितनी बार अनर्गल बातें कही हैं।
सोनिया गांधी को विषकन्या कहने पर सीएम बघेल ने जताई कड़ी आपत्ति
सोनिया गांधी को विषकन्या कहने पर सीएम बघेल ने जताई कड़ी आपत्ति

रायपुर, एजेंसी। कर्नाटक में भाजपा विधायक द्वारा सोनिया गांधी को विषकन्या कहने पर मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि अब इस बयान पर मोदी और शाह क्या कहेंगे? इससे भारतीय जनता पार्टी का चाल चरित्र चेहरा समझ में आ गया है। सीएम ने इस मामले में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराने की बात कही है।

बीजेपी हर बार सोनिया गांधी को टारगेट करती है

उन्होंने भेंट मुलाकात कार्यक्रम के लिए कुरूद विधानसभा के दौरे से पहले शुक्रवार को पत्रकारों से अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह बयान भाजपा के बड़े नेताओं के इशारे पर की गई है। उन्होंने कहा कि बीजेपी हर बार सोनिया गांधी को टारगेट करती है। उनके राष्ट्रीय नेताओं ने सोनिया गांधी के बारे में कितनी बार अनर्गल बातें कही हैं। बीजेपी को ही दूसरे के बारे में बोलने का अधिकार है, लेकिन दूसरों के बोलने से तकलीफ होती है।

खड़गे ने बड़प्पन दिखाते हुए अपना बयान वापस ले लिया

जिस तरह से मल्लिकार्जुन खड़गे के जहरीले सांप वाले बयान को लेकर वे देशभर में विरोध कर रहे हैं। फिर भी खड़गे ने बड़प्पन दिखाते हुए अपना बयान वापस ले लिया, लेकिन आज उनके विधायक सोनिया गांधी को विषकन्या कह रहे हैं। 30 अप्रैल को पीएम नरेन्द्र मोदी की मन की बात को लेकर भाजपा द्वारा बड़े स्तर पर की जा रही तैयारियां को लेकर श्री बघेल ने कहा कि लोगों के मन की बात कब सुनी जाएगी। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी अपने मन की बात की 100वीं कड़ी सुनाने जा रहे हैं। मगर एकाद कड़ी जनता के मन की भी सुन लेते, किसान, मजदूर, गरीब, नौजवान, आदिवासियों के मन की बात को भी सुन लेना चाहिए। जो वो नहीं सुन रहे हैं।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in