back to top
19.1 C
New Delhi
Thursday, March 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

छह हजार खाताधारकों के खाते होल्ड, ग्राहक परेशान

मेदिनीनगर, 22 फरवरी (हि.स.)। ज़िले के हैदरनगर प्रखंड के भारतीय स्टेट बैंक के शाखा में 11 नंबर से प्रारम्भ छह हजार से अधिक खाताधारकों के खातों को होल्ड कर दिया गया है। इसके चलते खाताधारकों से लेकर बैंक मैनेजर तक को प्रतिदिन परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खाताधारकों ने बताया कि एसबीआई बैंक में बैंककर्मियों की घोर कमी के कारण उपभोक्ताओं को प्रतिदिन बैंक का चक्कर लगाना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं ने कहा कि कभी केवाईसी, कभी आधारकार्ड तो कभी पेनकार्ड को लेकर खाताधारक परेशान रहते हैं। केवाईसी कराने के बाद भी उपभोक्ताओं को लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बताया गया है कि छह हजार उपभोक्ताओं का ओपनिंग फॉर्म एसबीआई शाखा से पटना भेजने के क्रम में कही गुम हो गया है। इन छह हजार उपभोक्ताओं का नए ओपनिंग फॉर्म भरकर खाता को अपडेट किया जा रहा है, जिससे खाताधारक के साथ ब्रांच मैनेजर की परेशानी बढ़ गई है। व्यवसाइयों ने कहा कि हम लोगों का कारोबार बैंक से ही अधिक होता है लेकिन पैसा जमा या निकासी करने में व्यवसायियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस संबंध में एसबीआई के शाखा प्रबंधक ने बताया कि बैंक कर्मियों के परेशानियों को लेकर कई बार बैंक के उच्चाधिकारियों को लिखित सूचना दी गई है। उल्लेखनीय है कि हैदरनगर एसबीआई शाखा में गढ़वा जिले के कांडी थाना क्षेत्र एवं मझिआंव थाना क्षेत्र के अधिकतर उपभोक्ता हैं। हिन्दुस्थान समाचार/संजय/चंद्र

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...