second-anniversary-of-modi-government-two-dedicated-to-service-and-antyodaya-bjp
second-anniversary-of-modi-government-two-dedicated-to-service-and-antyodaya-bjp

सेवा और अंत्योदय को समर्पित मोदी सरकार-दो की दूसरी वर्षगांठ : भाजपा

रांची, 29 मई (हि. स.)। भाजपा के लिये सत्ता जनता की सेवा का माध्यम है। इसी उद्देश्य से अंत्योदय के लक्ष्य को साकार करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृव में केंद्र सरकार कार्य कर रही है। 30 मई को मोदी सरकार-दो का दूसरा वर्ष पूरा हो रहा है। कोरोना काल में केंद्र सरकार जन सेवा को समर्पित है। वहीं भाजपा भी प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन एवम राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व में सेवा ही संगठन के लक्ष्य को साकार कर रही। पूरे देश मे भाजपा द्वारा कोविड प्रभावित लोगों, गरीबों और जरूरतमंदों की सेवा की जा रही है। प्रदेश भाजपा ने मोदी सरकार-दो की दूसरी वर्षगाँठ को सेवा दिवस के रूप में मनाने का कार्यक्रम निर्धारित किया है। यह जानकारी भाजपा के प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू ने शनिवार को दी। साहू ने बताया कि प्रदेश के पांच हजार गांव में रविवार को सेवा कार्य किये जायेंगे। जिसमे पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, विधायक दल के नेता आदि शामिल होंगे। साहू ने बताया कि पार्टी की सभी 513 सांगठनिक मंडलों से दस-दस गांव का चयन किया गया है, जहाँ सेवा कार्य किये जायेंगे। उन्होंने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश रातू प्रखंड के सीमालिया और हेथा बस्ती में ग्रामीणों ,गरीबो और जरूरत मंदों के बीच मास्क,सैनिटाइजर आदि का वितरण करेंगे। साथ ही ग्रामीणों के बीच कोविड टीकाकरण में सक्रिय भागीदारी के लिये अभियान भी चलाएंगे। सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से कोविड गाइडलाइन का अनुपालन करते हुए बाबूलाल मरांडी, रघुवर दास और केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा अपने निर्धारित स्थलों पर ऑनलाइन शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि बाबूलाल मरांडी अपने विधानसभा क्षेत्र राजधनवार में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। जबकि रघुवर दास जमशेदपुर अंतर्गत सीतारामडेरा और बारीडीह, अर्जुन मुंडा खरसावां विधानसभा के कोलेबिरा गांव के अतिरिक्त अपने लोकसभा क्षेत्र के सभी छह विधानसभा के विभिन्न स्थलों पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि पार्टी के विभिन्न मोर्चों द्वारा प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर रक्तदान सहित सेवा कार्य व जन जागरूकता कार्यक्रम चलाये जाएंगे। हिन्दुस्थान समाचार/कृष्ण

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in