rjd-family-marries-over-death-of-avdhesh-pal-abhay-singh
rjd-family-marries-over-death-of-avdhesh-pal-abhay-singh

अवधेश पाल के निधन पर राजद परिवार मर्माहत : अभय सिंह

रांची, 22 मई (हि.स.)। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रदेश अध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने झारखंड किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अवधेश पाल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। सिंह ने शोक व्यक्त करते हुए शनिवार को कहा कि वे समाजवाद के योद्धा थे। उनके निधन से राजद परिवार काफी मर्माहत है। राजद परिवार उन्हें विनम्रता पूर्वक श्रद्धांजलि अर्पित करता है। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे और परिवार के लोगों को इस दुःख को सहने की शक्ति दे। शोक व्यक्त करने वालों में प्रदेश युवा राजद के अध्यक्ष रंजन कुमार, प्रदेश महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष पूर्णेन्दु यादव, प्रवक्ता मनोज कुमार आदि शामिल हैं। हिन्दुस्थान समाचार/कृष्ण

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in