revealing-theft-five-accused-arrested
revealing-theft-five-accused-arrested

चोरी का खुलासा, पांच आरोपित गिरफ्तार

रांची, 23 मई (हि.स.)। रांची के अरगोड़ा थाना पुलिस ने उड़ीसा के चोर गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार हुए आरोपितों में संतोष कुमार राठौर, छोटू कुमार वर्मा, शिवा कुमार साव, अर्जुन चंद्रपाल और प्रदीप कुमार सोनी शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से सोने के जेवरात, 3.98 लाख रूपये, तीन लैपटॉप, एक टैब, बाइक और एलईडी टीवी बरामद किया है। एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा ने रविवार को प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि इस गिरोह ने बीते 11 मई को अरगोड़ा थाना क्षेत्र में 15 दिन से बंद घर का ताला तोड़कर लाखों रुपए की चोरी कर ली गई थी। मामले में एसपीजी के डीजी अरुण कुमार सिन्हा के संबंधी भारती प्रसाद ने थाने में केस कराया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए एएसपी हटिया के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ओडिशा के पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार संतोष कुमार राठौर ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। पुलिस ने इसके पास से चोरी किए गए कुछ जेवरात बरामद किए हैं। बाकी जेवरात की बरामदगी के लिए छापेमारी की जा रही है। उल्लेखनीय है कि अरगोड़ा थाना क्षेत्र के अशोक नगर रोड नंबर 3 स्थित अशोक कुंज के बंद घर का ताला तोड़कर अपराधियों ने लगभग 30 लाख के जेवरात समेत अन्य सामान की चोरी कर ली थी। हिन्दुस्थान समाचार/ विकास

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in