remove-the-hurdles-coming-in-the-promotion-of-state-employees-soon-hemant-soren
remove-the-hurdles-coming-in-the-promotion-of-state-employees-soon-hemant-soren

राज्यकर्मियों की प्रोन्नति में आ रही अड़चनों को जल्द दूर करें : हेमन्त सोरेन

रांची, 23 जून (हि.स.)। झारखंड में राज्यकर्मियों की प्रोन्नति में आ रही अड़चनों को जल्द दूर कर लिया जाएगा। इसके लिए मुख्यमंत्री और ग्रामीण विकास मंत्री ने बुधवार को शासन के आला अधिकारियों के साथ बैठक की और दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री कार्यालय के मुताबिक मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने राज्यकर्मियों की प्रोन्नति में आ रही अड़चनों को जल्द दूर करने के लिए राज्य के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, प्रधान सचिव कार्मिक, प्रशासनिक एवं राजभाषा विभाग वंदना डाडेल एवं महाधिवक्ता राजीव रंजन के साथ बैठक की। मुख्यमंत्री ने राज्यकर्मियों की प्रोन्नति में आ रही अड़चनों को दूर करते हुए एक माह के अंदर नई नियमावली बनाने का निर्देश दिया है। इसके लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन होगा। समिति अनुसूचित जाति-जनजाति के प्रतिनिधित्व का अध्ययन कर अपना प्रतिवेदन देगी। इसके आधार पर नई नियमावली का निर्माण होगा। हिन्दुस्थान समाचार/ वंदना

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in