rape-of-minor-girl-returning-home-from-marriage-ceremony
rape-of-minor-girl-returning-home-from-marriage-ceremony

शादी समारोह से घर लौट रही नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म

19/05/2021 बोकारो, 19 मई (हि.स.)। गोमिया प्रखंड अंतर्गत चतरोचट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत एक युवक ने गांव के ही एक नाबालिग छात्रा से मंगलवार की रात दुष्कर्म किया। पीड़िता के परिजनों के शिकायत पर चतरोचट्टी थाना में कांड संख्या 12/21 धारा 376 पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपित राजेश महतो की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा संभावित ठिकानों पर छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। वहीं छात्रा को मेडिकल जांच के लिए बोकारो भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार आरोपी शादीशुदा है। पुलिस के अनुसार किशोरी अपने गांव में ही मंगलवार की रात लगभग आठ बजे एक शादी समारोह से घर लौट रही थी। तभी गांव के राजेश महतो (27 वर्ष) ने उसके साथ दुष्कर्म किया और धमकी दिया कि इसकी जानकारी किसी को दी तो जान से मार देंगे। छात्रा जब घर गई तो पहले तो किसी को कुछ नहीं बताया। लेकिन उसके कपड़े में मिट्टी के दाग देखकर उसके घर वालों ने जब पूछा तो छात्रा ने डर से सारी बात बता दी। इस संबंध में थाना प्रभारी विवेक तिवारी ने बताया कि पीड़िता के आवेदन पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। हिन्दुस्थान समाचार / अनिल

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in