back to top
18.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Jharkhand: कांग्रेस सांसद धीरज साहू के ठिकानों पर छठे दिन भी आयकर विभाग की छापेमारी, नोटों की गिनती जारी

Jharkhand: धीरज साहू प्रकरण में बौध डिस्टिलरीज के प्रबंधकों से रविवार को पांचवें दिन भी पूछताछ हुई थी, अबतक 500 करोड़ से अधिक कैश मिले

रांची (झारखंड), (हि.स.)। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के संबंधित ठिकानों पर छठे दिन सोमवार को भी आयकर विभाग की छापेमारी जारी है। रांची में साहू के घर पर अभी भी नोटों की गिनती जारी है। इसके अलावा और सभी जगहों पर लगभग गिनती पूरी कर ली गई है। रांची वाले घर पर अभी भी नोट गिने जा रहे हैं।

रविवार को धीरज साहू से संबंधित बौध डिस्टिलरीज कंपनी के ठिकाने पर छापेमारी हुई

कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य धीरज साहू से संबंधित बौध डिस्टिलरीज कंपनी के ठिकाने पर रविवार को पांचवें दिन भी आयकर विभाग (आईटी) की छापेमारी हुई थी। कंपनी के दोनों मैनेजर राजेश साहू और बंटी साहू से पूछताछ हुई थी। जब्त नोटों की गिनती एसबीआई के बोलांगीर स्थित मुख्य ब्रांच में जारी है।

अब तक की गिनती में आंकड़ा 500 करोड़ को पार कर गया है

आयकर विभाग ने छह दिसंबर को धीरज साहू से संबंधित कई ठिकानों पर रेड मारकर रुपयों से भरे 30 अलमीरा बरामद किये थे। उस दिन से नोटों की गिनती जारी है। जानकारी के अनुसार, अब तक की गिनती में आंकड़ा 500 करोड़ को पार कर गया है। हालांकि आयकर विभाग की ओर से अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गयी है।

पूरी गिनती होने पर आंकड़ा 800-1000 करोड़ रुपये तक पहुंचने का अनुमान

इस संबंध में ओडिशा एसबीआई के क्षेत्रीय प्रबंधक भगत बेहरा ने बताया कि हमें 176 बैग मिले और उनमें से 140 की गिनती हो चुकी है।बाकी बचे 36 बैगों की गिनती की जा रही है। गिनती प्रक्रिया में तीन बैंकों के अधिकारी शामिल हैं। बताया गया है कि एसबीआई के 50 अधिकारी भी गिनती में लगे हैं। लगभग 40 नोट गिनने की मशीनें यहां लाई गईं हैं। 25 उपयोग में हैं और 15 बैकअप के रूप में रखी गई हैं। बताया गया है कि सांसद धीरज साहू के ठिकानों से जितनी नकदी मिल रही है, उनकी पूरी गिनती होने पर आंकड़ा 800-1000 करोड़ रुपये तक पहुंचने का अनुमान है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

BJP से दूरी, बाकी दलों से दोस्ती! UP चुनाव को लेकर चंद्रशेखर आजाद ने खोले पत्ते, कहा- इन पार्टियों के साथ कर सकते हैं...

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चंद्रशेखर आजाद बाराबंकी में आयोजित कांशीराम जयंती कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने...
spot_img

Latest Stories

गर्मी में बाहर निकलते ही जलने लगती है त्वचा, तो करें ये उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मी में महिलाओं को अक्सर...

Vastu Tips: आर्थिक तंगी से हैं परेशान, तो करें ये वास्तु उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...