back to top
35.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

एचईसी ने जेएन कॉलेज को भूमि लीज पर उपलब्ध कराने के लिए चिन्हित किया

रांची, 08 जुलाई (हि.स.)। रांची विश्वविद्यालय ने कुलपति डॉ कामिनी कुमार के नेतृत्व में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। एचईसी ने जेएन कॉलेज धुर्वा को दस एकड़ भूमि लीज पर उपलब्ध कराने के लिए चिन्हित कर दिया है। यह जानकारी गुरुवार को रांची विश्वविद्यालय के प्रवक्ता प्रीतम कुमार ने दी।

उन्होंने बताया कि महाविद्यालय प्रशासन ने कुलपति के निर्देश पर भूमि का डिमार्केशन कर दस एकड़ भूमि में पत्थर भी लगा दिया है । कुछ ही दिनों में इसकी फेंसिंग भी कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि कुलपति कामिनी कुमार ने खुद उपस्थित रह कर इसका निरीक्षण किया और प्राचार्य को उचित दिशा निर्देश भी दिया। अब जेएन कॉलेज के विकास के मार्ग खुल गए है। इससे महाविद्यालय के शिक्षकों, कर्मचारियों एवं छात्रों और क्षेत्र की जनता में खुशी की लहर है। उन्होंने बताया कि अब वहीं नई बिल्डिंग के लिए राज्य सरकार और यूजीसी से राशि प्राप्त हो सकेगी। नए कोर्स प्रारंभ किए जा सकेंगे।

हिन्दुस्थान समाचार/कृष्ण

Advertisementspot_img

Also Read:

झारखंड में 250 किलो का मिला जिंदा मिसाइल बम, इलाके में मचा हड़कंप; पुलिस-प्रशासन हुई अलर्ट, जानिए किस देश से है कनेक्शन?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। झारखंड के जमशेदपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां सुवर्णरेखा नदी के किनारे बालू की खुदाई के दौरान...
spot_img

Latest Stories

Delhi Vehicle Market: 10 हजार में बाइक और 50 हजार में कार, लेकिन खरीदने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में ऐसे कई ऑटो...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵