back to top
25.1 C
New Delhi
Friday, March 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Ranchi: ईडी ने कोयला कारोबारी इजहार अंसारी को फिर चार दिनों के रिमांड पर लिया

Ranchi News: ईडी ने हजारीबाग के कोयला कारोबारी इजहार अंसारी को रिमांड में लेकर पूछताछ करने के बाद मंगलवार को ईडी कोर्ट में पेश किया।

रांची, (हि.स.)। ईडी ने हजारीबाग के कोयला कारोबारी इजहार अंसारी को रिमांड में लेकर पूछताछ करने के बाद मंगलवार को ईडी कोर्ट में पेश किया। इस दौरान ईडी ने उससे और पूछताछ की आवश्यकता बताते हुए फिर से रिमांड पर लेने का आग्रह कोर्ट से किया। इस पर कोर्ट ने इजहार अंसारी से पूछताछ के लिए ईडी को चार दिनों की पुनः रिमांड प्रदान की है।

अंसारी समन किये जाने के बावजूद ईडी के समक्ष हाजिर नहीं हो रहा था

इससे पूर्व 16 जनवरी को ईडी ने हजारीबाग स्थित उसके आवास और फैक्टरी पर छापेमारी की थी। इसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया था। वह 70 करोड़ रुपये के कोल लिंकेज की हेराफेरी मामले में आरोपित है। अंसारी समन किये जाने के बावजूद पूछताछ के लिए ईडी के समक्ष हाजिर नहीं हो रहा था।

ईडी ने इजहार अंसारी के घर पर मार्च 2023 में भी छापा मारा था

ईडी ने मनरेगा घोटाले को लेकर की गयी छापेमारी के दौरान निलंबित आईएएस पूजा सिंघल के सीए सुमन कुमार का मोबाइल जब्त किया था। इस मोबाइल फोन से मिले तथ्य के आधार पर ईडी ने इजहार अंसारी के घर पर मार्च 2023 में भी छापा मारा था। इस दौरान उसके घर से तीन करोड़ से अधिक जब्त किये गये थे।

इजहार पूजा सिंघल का करीबी बताया जाता है। इजहार ने 13 कंपनियां बना रखी थीं

इजहार पूजा सिंघल का करीबी बताया जाता है। इजहार ने 13 कंपनियां बना रखी थीं। इनमें अधिकांश का निदेशक वह खुद था जबकि कुछ कंपनियों में बेटे नाजिर के अलावा करीबी रिश्तेदार इश्तियाक और तजमुल को निदेशक बना रखा था। जांच में पाया गया कि खान विभाग की अनुशंसा पर वर्ष 2019 में इजहार की नौ कंपनियों को 14072.70 एमटी जबकि 2020-21 में सिर्फ तीन कंपनियों को कोल लिंकेज मिला था। जांच में ईडी को पता चला है कि अंसारी ने कोयला लिंकेज मामले का दुरुपयोग किया है। इजहार अंसारी ने 70 करोड़ का पीएलसी कोयला वाराणसी और धनबाद में बेचकर अपने 13 कंपनियों को फायदा पहुंचाया था।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

I-PAC केस में बड़ा दावा: ED बोली-रेड के वक्त ममता बनर्जी ने छीने सबूत, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शनिवार (10 जनवरी 2026) को I-PAC मामले में सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। ईडी ने अपनी...
spot_img

Latest Stories

…तो IND vs NZ मुकाबले में बारिश डालेगी खलल? जानिए अहमदाबाद का मौसम अपडेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 विश्व कप का समापन 8...

पूर्व BJP विधायक ने फिर उगला जहर, बोले- मुसलमान आज के राक्षस, उन्हें खत्म करना जरूरी है

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पूर्व BJP विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह...

UP Politics: कांशीराम जयंती पर शक्ति प्रदर्शन करेगी BSP, मायावती कर सकती हैं चुनावी शंखनाद

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश चुनावों के मद्देनजर बहुजन...