back to top
25.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ट्रक ने स्कूटी सवार को मारी टक्कर, महिला की मौत, पति और बच्चा घायल

रामगढ़ थाना क्षेत्र के वीर कुंवर सिंह चौक पर बुधवार को एक सरिया लदे ट्रक ने स्कूटी पर सवार परिवार को जोरदार टक्कर मार दी।

रामगढ़, एजेंसी । रामगढ़ थाना क्षेत्र के वीर कुंवर सिंह चौक पर बुधवार को एक सरिया लदे ट्रक ने स्कूटी पर सवार परिवार को जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में महिला सबीना खातून की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इस हादसे में सबीना के पति शहादत हुसैन और उसका डेढ़ साल का बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया है। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने वीर कुंवर सिंह चौक को जाम कर दिया और जमकर बवाल काटा।

आक्रोशित भीड़ ने पथराव कर ट्रक के शीशे तोड़ डाले और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। समाचार लिखे जाने तक आक्रोशित लोगों का हंगामा जारी है। घटना के बाद रामगढ़ थाना प्रभारी रोहित कुमार दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत कराने की कोशिश कर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार भुरकुंडा थाना क्षेत्र के महुआ टोला निवासी शहादत हुसैन अपनी पत्नी सबीना खातून और डेढ़ साल के बच्चे के साथ रामगढ़ के अस्पताल में अपने परिजनों से मिलने जा रहे थे। इसी दौरान रामगढ़-रांची रोड मार्ग पर वीर कुंवर सिंह चौक के पास सरिया लदे ट्रक ने उनकी स्कूटी को पीछे से टक्कर मार दी।

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली में बाइकर को कुचलने वाले नाबालिग के पिता ने जताया गहरा दुख, मांगी माफी, बोले- बेहद बेहद शर्मिंदा हूं

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । दिल्ली में 23 वर्षीय बाइक सवार को कुचलने के मामले में आरोपी नाबालिग के पिता ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने...
spot_img

Latest Stories

जारी होने वाला है GATE 2026 का रिजल्ट, दाखिला लेने के लिए जान लें देश के Top 20 Engineering Colleges

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के लाखों इंजीनियरिंग के छात्रों...

…तो एक बार फिर RCB के नाम होने जा रहा है IPL 2026 का खिताब? दिग्गज खिलाड़ी ने कर दी भविष्यवाणी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 विश्व कप में विश्वविजेता बनने...

Anant Singh Bail: दुलारचंद हत्याकांड में जेल में बंद अनंत सिंह आएंगे बाहर, पटना HC ने जमानत दी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार के मोकामा से बाहुबली विधायक...

Gold-Silver Rate: रिकॉर्ड हाई से औंधे मुंह गिरा सोने का भाव, चांदी भी जमकर टूटी, जानिए क्या है ताजा रेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। गुरुवार को सर्राफा बाजार में सोने...

केदारनाथ दर्शन के लिए जा सकेंगी Sara Ali Khan? मंदिर प्रबंधन ने कहा- ये मामला अलग है

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हर साल चारधाम यात्रा में...

Chaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के चमत्कार पर बनी ये फिल्में, नवरात्रि में जरूर देखें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज नवरात्रि का पहला दिन...