back to top
18.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

रामेश्वर ने चैती छठ महापर्व की झारखंड वासियों को शुभकामनाएं दी

रांची, 18 अप्रैल (हि.स.)। झारखंड कांग्रेस के अध्यक्ष रामेश्वर उरांव, प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोर नाथ शारदेव और राजेश गुप्ता ने चैती छठ महापर्व की झारखंड वासियों को हार्दिक बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं दी है। उरांव ने रविवार को कहा कि भुवन भास्कर महान आस्था, विश्वास एवं भक्ति के महान त्योहार छठी मैया से कोरोना महामारी की मुक्ति की प्रार्थना करते हैं। भगवान भुवन भास्कर से राज्य को कोरोना मुक्त करने एवं अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हैं। सभी छठव्रतियों को विशेष रूप से धन्यवाद देते हैं जिन्होंने चिलचिलाती धूप में आस्था के इस महान पर्व को उत्साह पूर्वक अपने घरों में मनाकर राज्यवासियों के स्वस्थ जीवन की कामना की है। प्रवक्ताओं ने राज्य वासियों को चैती छठ महापर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा पौराणिक धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सूर्य को अर्घ देने के साथ महान पर्व की शुरुआत होती है। सोमवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ के साथ छठ महापर्व की समाप्ति होती है।कोरोना की दूसरी भयावह लहर को देखते हुए छठ का त्यौहार लोगों ने घरों में ही मनाया इसके लिए हम उन्हें धन्यवाद देते हैं।कांग्रेस पार्टी छठ व्रतियों को अपार सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना करती है। भगवान भवन भास्कर के दरबार से कोई भी खाली नहीं जाता। उन्होंने छठ व्रतियों से निवेदन किया कि कोरोना मुक्ति के लिए प्रार्थना करें और पूरा विश्वास है कि लोक आस्था छठ के इस महान पर्व में छठी मैया इस राज्य से तेजी से और दुनिया से कोरोना संक्रमण दूर करेंगी। आलोक कुमार दूबे ने बटम तालाब डोरंडा में अस्तचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर राज्य के सुख समृद्धि की कामना की एवं छठी मैया से कोरोना मुक्ति के लिए प्रार्थना किया। सामाजिक दूरी का पालन करते हुए काफी कम संख्या में लगभग 25 लोगों ने बटम तालाब में लोक आस्था के इस महान पर्व को आस्था एवं विश्वास के साथ मनाया। सोमवार की पूर्वाहन पांच बजे उदीयमान सूर्य को अर्घ दिया जाएगा। हिन्दुस्थान समाचार/कृष्ण

Advertisementspot_img

Also Read:

नए साल 2026 की शुरुआत ऐसे करें, इन खास मैसेज-शायरियों के साथ अपनों को दें बधाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। नया साल हमेशा नई उम्मीद, नई ऊर्जा और नई शुरुआत लेकर आता है। साल 2025 ने हर किसी के जीवन...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵