back to top
20.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

रामेश्वर उरांव ने दीपिका, अंकिता और कोमोलिका को दी बधाई

रांची, 27 जून (हि. स.)। प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष सह राज्य के वित्त तथा खाद्य आपूर्ति मंत्री रामेश्वर उरांव ने तीरंदाजी विश्व कप में स्वर्ण पदक अर्जित करने वाली भारतीय टीम की सदस्य दीपिका कुमारी, अंकिता भगत और कोमोलिका बारी को बधाई दी है। उरांव ने रविवार को कहा कि तीरंदाजी विश्व कप के रिकर्व मिश्रित टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर देश को स्वर्णिम पल देने वाली दीपिका कुमारी और अतनु दास की जोड़ी को ढेर सारी बधाईयां एवं शुभकामनाएं। उन्होंने स्वर्ण पदक दिलाने वाली झारखंड की बेटियों दीपिका कुमारी, कोमोलिका बारी और अंकिता भगत को भी ढेर सारी बधाई दी है। प्रदेश अध्यक्ष ने टोक्यो ओलंपिक में भी दीपिका कुमारी को पदक जीतने की शुभकामनाएं दी। मंत्री बन्ना गुप्ता ने भी दी बधाई इधर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने भी झारखंड की तीरंदाज दीपिका कुमारी, अंकिता भगत और कोमलिका बारी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि विश्वकप का यह फाइनल टूर्नामेंट ओलंपिक क्वालिफायर के रूप में भी बेहद महत्वपूर्ण और निर्णायक मैच था। बन्ना गुप्ता ने कहा कि भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर रही झारखंड की बेटियों ने साबित किया है कि वे किसी से कम नही है। बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए उन्होंने झारखंड के साथ पूरे देश का नाम रौशन किया है। हिन्दुस्थान समाचार/कृष्ण

Advertisementspot_img

Also Read:

VIP एंगल पर CBI का बड़ा एक्शन: अंकिता मर्डर केस में अज्ञात शख्स के खिलाफ FIR, भारी दबाव के बाद शुरू हुई जांच

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में एक बार फिर बड़ा और सनसनीखेज मोड़ आ गया है। पारदर्शी और निष्पक्ष जांच...
spot_img

Latest Stories