rameshwar-oraon-congratulated-the-governor-on-his-birthday
rameshwar-oraon-congratulated-the-governor-on-his-birthday

रामेश्वर उरांव ने राज्यपाल को दी जन्मदिन की बधाई

रांची, 20 जून (हि. स.)। प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष और राज्य के वित्त तथा खाद्य आपूर्ति मंत्री रामेश्वर उरांव ने रविवार को राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई दी है। साथ ही ईश्वर से उनके दीर्घायु और मंगलमय तथा स्वस्थ्य जीवन की कामना की है। प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोरनाथ शाहदेव और राजेश गुप्ता ने भी राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की प्रार्थना की है। हिन्दुस्थान समाचार/कृष्ण

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in