rajiv-gandhi39s-death-anniversary-celebrated-as-sadbhavna-divas
rajiv-gandhi39s-death-anniversary-celebrated-as-sadbhavna-divas

सद्भावना दिवस के रूप में मनायी गयी राजीव गांधी की पुण्यतिथि

खूंटी, 21 मई(हि. स.)। खूंटी जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय परिसर में शुक्रवार को भारत रत्न, संचार क्रांति के जनक आधुनिक भारत के निर्माताओं में एक भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि शहादत सद्भावना दिवस के रूप में सादगी पूर्वक मनाई गई। कांग्रेस जनों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। मौके पर पार्टी के जिलाध्यक्ष राम कृष्णा चौधरी ने कहा कि हमारे प्रिय नेता स्व गांधी ने अपने अल्पकालीन राजनीतिक जीवन में ऐसे से कार्य देश के लिए किये जो नये भारत के निर्माण में बहुत सहायक हुआ। उन्होंने कहा कि राजीव गांधीसंचार क्रांति, पंचायती राज की स्थापना, युवाओं काे मताधिकार,आदिवासी कल्याण के लिए ग्राम स्वराज की स्थापना सहित कई कार्य किये। कार्यक्रम में पूर्व विधायक कालीचरण मुंडा, प्रवक्ता ओम प्रकाश मिश्रा, उपाध्यक्ष बैजनाथ मुंडा, जिला महासचिव पीटर मुंडू, डॉअनिल बड़ाईक, अर्जुन साहू, विल्सन टोपनो, रवि मिश्रा, पौलुस पूर्ति, सुनील मुंडा आदि उपस्थित थे। हिन्दुस्थान समाचार/अनिल

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in