छात्रहित को अनदेखी कर रही है झारखंड सरकार: राजा मालाकार
छात्रहित को अनदेखी कर रही है झारखंड सरकार: राजा मालाकार

छात्रहित को अनदेखी कर रही है झारखंड सरकार: राजा मालाकार

चतरा ,20 जुलाई (हि. स.)।भारतीय युवा संघर्ष मोर्चा केंद्रीय अध्यक्ष राजा कुमार मालाकार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि झारखंड सरकार छात्रहित को अनदेखी कर रही है। जबकि दूसरे राज्यों में उच्च शिक्षण संस्थानों और विश्वविद्यालयों में अंतिम वर्ष के लाखों छात्रों को सुरक्षा को देखते हुए वार्षिक परीक्षा की बजाय इंटरनल असेसमेंट और पूर्व सेमेस्टर के प्रदर्शन के आधार पर रिजल्ट जारी होने की तैयारी हो रही है। इसके अलावा छात्रों को उनके पिछले परीक्षा में किए गए प्रदर्शन के मूल्यांकन के आधार पर प्रोमोट कर उनका भविष्य सवारने का प्रयास हो रहा है। लेकिन झारखंड सरकार ऐसा नही कर रही है।इस कारण यहाँ के सभी संकाय के विद्यार्थियों का भविष्य दाव पर है। अंतिम सत्र के छात्रों का कहना है कि सरकार अन्य राज्यों की तरह सोच कर कदम उठाए ताकि हमारा समय बर्बाद ना हो और हम अपने आगे की पढ़ाई और तैयारियों के बारे में सोच सके। राजा मालाकार ने ट्विटर के जरिये शिक्षा मंत्री को जानकारी दिया और छात्रों की हितों में फैसला लेने का आग्रह किया है। हिन्दुस्थान समाचार /नवीन कुमार / सबा एकबाल-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in