back to top
24.8 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

नकली शराब फैक्ट्री में छापेमारी, भारी मात्रा में शराब बनाने की सामग्री बरामद

गिरिडीह, 22 मई (हि.स.)। जिले के सरिया थाना क्षेत्र के बड़की लुतियानों में अवैध ढंग से संचालित नकली शराब की एक मिनी फैक्ट्री में पुलिस ने छापेमारी की हैै। मौके से तैयार शराब, खाली बोतलें, शराब के बोतल में चिपकाने वाले स्टीकर, लोगों, स्प्रिट आदि उपकरण बरामद हुआ है। इस संबंध में शनिवार को सरिया थाना परिसर में आयोजित पीसी में डीएसपी नौशाद आलम ने बताया कि गुप्त सूचना पर यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि लुतियानों में अवैध शराब के मिनी फैक्ट्री का संचालन होने की गुप्त सूचना पुलिस को मिली थी। पुलिस ने सूचना के बाद एक टीम गठित कर छापेमारी की।. इसके बाद पुलिस को यह सफलता मिली है । डीएसपी ने बताया कि लगभग एक हजार लीटर नकली शराब, तीन हजार पीस शराब की खाली बोतलें सहित भारी मात्रा में शराब बनाने के उपयोग में आने वाले उपकरणों को पुलिस ने बरामद किया है। हालांकिि, मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।उन्होंने बताया कि शराब के मिनी फैक्ट्री का संचालन कौन कर रहा था, इसकी पड़ताल की जा रही है। हिन्दुस्थान समाचार /कमलनयन

Advertisementspot_img

Also Read:

मुंबई स्थित घर पर रेड के दावे को शिल्पा शेट्टी के वकील ने बताया खारिज,जानिए क्या हैं पूरा मामला

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के मुंबई स्थित आवास पर इनकम टैक्स रेड की खबरों को उनके वकील ने सिरे से खारिज...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵