people39s-cooperation-is-cheering-in-the-corona-era
people39s-cooperation-is-cheering-in-the-corona-era

कोरोना काल में झालसा कर रहा है लोगों का सहयोग

10/05/2021 रांची, 10 मई (हि.स.)। झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश व राज्य विधिक सेवा प्राधिकार (झालसा) के कार्यपालक अध्यक्ष जस्टिस अपरेश कुमार सिंह के निर्देश पर झारखंड के सभी जिलों में कोरोनाकाल में लोगों की सहायता के लिए वार रूम बनाया गया है। इसी कड़ी में रांची डालसा कार्यालय में भी वार रूम बनाया गया है। इस वॉर रूम में एक कार्यपालक मजिस्ट्रेट, डॉक्टर की एक टीम और लायंस क्लब, रोटरी क्लब, आर्ट ऑफ लिविंग, रेडक्रॉस सोसाइटी, गुरुद्वारा प्रबंधन समिति और रामकृष्ण मिशन के प्रतिनिधियों को शामिल किया गया है। वॉर रूम की यह टीम जिला प्रशासन से समन्वय स्थापित कर कोविड-19 के समय में मरीजों और उनके परिवारवालों को सभी प्रकार की सहायता पहुंचायेगी। रांची डालसा ने पिछले दो सप्ताह में लगभग दस हजार लोगों को मदद पहुंचायी है। इनमें अस्पतालों में बेड मुहैया कराना, ऑक्सीजन सिलिंडर दिलाना, ब्लड प्लाज्मा की व्यवस्था करना, वेक्सीनेशन और कोविड टेस्ट में सहायता प्रदान करना, कोविड मरीजों की काउंसिलिंग सहित अन्य सहायता प्रदान करना शामिल है। साथ ही रांची जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में कोविड-19 के मामले बढ़ने के कारण रांची सिविल कोर्ट के प्रधान न्यायायुक्त नवनीत कुमार के निर्देश पर वार रूम का विस्तार प्रखंड स्तर पर किया गया है। डालसा के लीगल एड क्लिनिक में नियुक्त पारा लीगल वॉलिन्टियर्स के नंबर हेल्पलाइन नंबर के रूप में जारी किया गया है, जिसके माध्यम से रांची जिले के 18 प्रखंडों में मरीजों की देखभाल और उनकी आवश्यकताओं को पूरा करने का प्रयास किया जायेगा। इसके अलावा रिम्स, सदर अस्पताल में भी स्थित डालसा के लीगल एड क्लिनिक के पीएलवी का नंबर भी वार रूम के साथ रखा गया है, जो कि इन अस्पतालों में भर्ती हुए मरीजों को आर्थिक सहायता पहुंचाएंगे और साथ ही साथ उन्हें मदद भी करेंगे। इसके लिए डालसा की ओर से नंबर जारी किये गये हैं। इनमें रिम्स अस्पताल से अनिता देवी 8210108080, सदर अस्पताल से ज्योत्सना गोराईं 6201034853, खलारी ब्लॉक से सत्यपाल शर्मा 8409345279 सोनाहातू ब्लॉक से कपिलदेव प्रसाद केशरी 8002108090, नगड़ी ब्लॉक से उमेश कुमार 9386329807,ओरमांझी से शीला तिग्गा 8252883893, मांडर से सुमन ठाकुर 8340522567,बेड़ो सधनी कुमारी 8294939900, रातू से ममता कुमारी 9835606568, सिल्ली से तारा मिंज9430799641, तमाड़ से अनिमा मल्लिक 9709068009, बुढ़मू से तनवीर अंसारी 8340239974, नामकूम से लता कुमारी 8709735985, कांके से जमील अख्तर- 9709110762 बुण्डू से शीला कुमारी 9693385366, लापुंग से प्रतीमा देवी 9608335907चान्हो से सुमन ठाकुर 8340522567राहे से पुष्पा कुमारी 8757050160 अनगड़ा से बेबी सिन्हा 8789120855 इटकी से बेबी देवी 8757723371 शामिल हैं। हिन्दुस्थान समाचार/ विकास

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in