people-are-facing-problems-due-to-e-pass-bjym-targeted-the-government
people-are-facing-problems-due-to-e-pass-bjym-targeted-the-government

ई-पास के कारण लोगों को हो रही परेशानी, भाजयुमो ने सरकार पर साधा निशाना

रामगढ़, 23 मई (हि.स.)। ई-पास के नाम पर हेमंत सरकार अवैध वसूली करवा रही है। सरकार की विवेक मर चुकी है। एक ओर इस महामारी में लोग परेशान है। ऐसी स्थिति में पुलिस प्रशासन ई-पास के नाम पर वसूली कर रही है। उक्त बातें रविवार भाजयुमो जिला अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कही। उन्होंने कहा कि सरकार ने सब्जी ओर फल खरीदने के लिए ईपास अनिवार्य किया जो बिल्कुल गलत है। दवा खरीदने जा रहे मोटरसाइकिल से लोगों को हेल्मेट के नाम पर परेशान किया जा रहा है। सरकार अगर नहीं समझी तो भाजपा युवा मोर्चा आंदोलन के लिए बाध्य होगा। हैलमेट के नाम पर दो साल से वसूली हो रहा था। सरकार को कम से कम वर्तमान स्थिति को देखते हुए छोड़ देना चाहिए। चूंकि इस महामारी के समय में सरकार की नीति और नियत ठीक नहीं है। इस महामारी में भी लुट की झूट के साथ वसूली हो रहा है। सरकार को ई-पास पर तुरंत रोक लगा देना चाहिए। राजेश ठाकुर ने कहा कि अधिकांश लोगों के पास स्मार्ट मोबाइल नहीं होने के कारण लोग ई-पास नहीं बना पा रहे है। किसानों को सब्जी औने-पौने दामों पर बेचना पड़ रहा है। भाजपा झारखंड के गरीब, किसान, मजदूर और नौजवान के साथ खड़ी है। हिन्दुस्थान समाचार/ अमितेश

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in