back to top
34.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

झारखंड में पंचायत चुनाव जल्द होंगे: निर्वाचन आयुक्त

-बोले, सीमांकन और आरक्षण निर्धारण की प्रक्रिया जारी है रांची, 22 फरवरी (हि.स.)। राज्य निर्वाचन आयुक्त डॉ. डीके तिवारी ने कहा कि झारखंड में पंचायत चुनाव जल्द करा लिये जाएंगे। पंचायत चुनाव को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी की जा रही हैं। राज्य निर्वाचन आयुक्त सोमवार को जमशेदपुर परिसदन में पंचायत चुनाव को लेकर जिले के अधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। बैठक में उन्होंने चुनाव को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। डॉ डीके तिवारी ने कहा कि पंचायत चुनाव की तैयारी अभी प्रारंभिक चरण में है, सबसे पहले पंचायतों के सीमांकन और आरक्षण निर्धारण की प्रक्रिया पूरी करने का काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रजातंत्र के लिए चुनाव कराना आवश्यक है ,क्योंकि पंचायत चुनाव होने पर ही ग्रामीण क्षेत्रों के लिए विकास की राशि पंचायती राज संस्थाओं के माध्यम से खर्च की जाती है। उन्होंने बताया कि चुनाव में कोविड-19 संक्रमण से बचाव को लेकर जारी आवश्यक दिशा-निर्देश का पालन किया जाएगा। पंचायत चुनाव के बारे में डीके तिवारी ने कहा कि सामूहिक प्रयास से ही चुनाव संपन्न होगा। इसके लिए छोटी-छोटी समस्याएं हैं जिसका समाधान समय रहते कर लिया जाएगा। चुनाव की तैयारियों को कई चरणों में पूरा करने का काम किया जाएगा। बैठक में पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त सूरज कुमार, सिटी एसपी सुभाष चंद्र जाट समेत जिले के सभी अधिकारी मौजूद थे। हिन्दुस्थान समाचार /वंदना

Advertisementspot_img

Also Read:

BMC Election 2026: हेमा मालिनी सहित इन सेलेब्स ने डाला वोट, अक्षय कुमार, बोले- ‘आज कंट्रोल हमारे हाथ में

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। महाराष्ट्र में नगर निगम चुनावों के लिए आज गुरुवार 15 जनवरी को मतदान शुरू हो चुका है। राज्य के 29 नगर...
spot_img

Latest Stories

LPG Cylinder Consumption: देश के किन राज्यों में होती है LPG की सबसे ज्यादा खपत, जानिए टॉप- 5 राज्य

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और...

2027 चुनाव से पहले पश्चिमी UP पर सपा का फोकस, दादरी से अखिलेश यादव शुरू करेंगे अभियान

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा...

Share Market Today: शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, 873 अंक टूटा Sensex, Nifty भी 254 अंक फिसला

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार...

डोनाल्ड ट्रंप का Section 301: क्या है ये कानून, जिससे भारत-चीन सहित 16 देशों पर पड़ सकता है असर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका में Donald Trump प्रशासन ने...