online-registration-of-namami-gange-quiz-was-slow
online-registration-of-namami-gange-quiz-was-slow

नमामि गंगे क्विज का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पड़ा धीमा

पाकुड़, 30 अप्रैल(हि.स.)। नमामि गंगे क्विज प्रतियोगिता के लिए अब तक जिले जिले के विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों व कोचिंग सेंटरों के तकरीबन सात हजार बच्चे ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। जबकि इसके मद्देनजर जिले से 54 हजार 545 छात्र छात्राओं के रजिस्ट्रेशन का लक्ष्य रखा गया है। यह जानकारी शुक्रवार को जिला शिक्षा अधीक्षक दुर्गा नंद झा ने दी। उनके मुताबिक इस प्रतियोगिता में सभी सरकारी गैर सरकारी स्कूलों व कोचिंग सेंटरों के दस वर्ष से उपर के बच्चे ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा कर भाग ले सकते हैं।लेकिन कोरोना के बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर मद्देनजर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की गति धीमी पड़ गई है।उन्होंने बताया कि कोरोना वैक्सिनेशन जागरूकता अभियान में जिले के सभी छह प्रखंडों के 254 शिक्षकों को लगाया गया है। बावजूद जिले के सभी कोटि के शैक्षणिक संस्थानों के प्रमुखों से इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए बच्चों को प्रोत्साहित करने को कहा गया है।उन्होंने बताया कि इसके तहत गंगाजगंगा जल का महत्व, गंगा की सुरक्षा एवं गंगा जीवन दायिनी शक्ति विषय पर क्विज प्रतियोगिता होगी, जो विश्व स्वास्थ्य दिवस सात अप्रैल से ऑनलाइन शुरू है। विश्व प्रवासी दिवस 20 मई तक चलेगी। विजयी प्रतियोगियों को गंगा दशहरा 20 जून को पुरस्कृत किया जाएगा।साथ ही बताया कि जिस स्कूल से सबसे ज्यादा बच्चे रजिस्ट्रेशन कराएंगे उस स्कूल को भी पुरस्कृत किया जाएगा। हिन्दुस्थान समाचार/ रवि

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in