back to top
30.1 C
New Delhi
Thursday, March 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

एनआईए ने मानव तस्करी के मामले में चार लोगों के खिलाफ दायर की चार्जशीट

रांची, 27 फरवरी (हि.स.)। झारखंड में मानव तस्करी के मामले की जांच कर रही राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआइए) ने कुख्यात मानव तस्कर पन्ना लाल सहित चार लोगों के खिलाफ शनिवार को चार्जशीट दायर किया है। एनआइए ने जिन लोगों के ऊपर चार्जशीट दायर किया है। इनमें मानव तस्कर पन्ना लाल महतो और उसकी पत्नी सुनीता देवी के अलावा उल्लेखनीय है कि पन्ना लाल का भाई शिव शंकर गंझु और सहयोगी गोपाल उरांव शामिल है। पन्ना लाल के खिलाफ खूंटी की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट में छह अगस्त 2018 को प्राथमिकी दर्ज की गई थी। एनआइए ने इसी प्राथमिकी को टेकओवर करते हुए दो मार्च 2020 को प्राथमिकी दर्ज की है। इस मामले को लेकर एनआइए ने कांड संख्या 1/2020 दर्ज किया है। एनआईए जांच के दौरान पता चला कि आरोपित पन्ना लाल महतो और उसकी पत्नी सुनीता देवी दिल्ली में तीन प्लेसमेंट एजेंसियों की आड़ में इस मानव तस्करी रैकेट को चला रहे थे। वह झारखंड के गरीब और निर्दोष नाबालिग लड़कों और लड़कियों को दिल्ली और पड़ोसी राज्यों में नौकरी दिलाने के बहाने लेकर आते थे, लेकिन उन्हें वेतन भी नहीं देते थे। 18 जून 2019 को खूंटी पुलिस ने पन्ना लाल को गिरफ्तार किया था। पन्ना लाल और उसकी पत्नी सुनीता वर्ष 2003 से ही मानव तस्करी कर रहे थे। इस दौरान में उन्होंने 100 करोड़ की संपत्ति बनाई है। पन्ना लाल झारखंड समेत ओडिशा के विभिन्न जिलों से बच्चों को काम दिलाने के नाम पर बाहर ले जाकर बेच देता था। खासकर सुदूरवर्ती इलाकों के आदिवासी बच्चों को निशाना बनाता था, जो काफी गरीब परिवार से आते थे। हिन्दुस्थान समाचार/ विकास

Advertisementspot_img

Also Read:

CJM के आदेश के बावजूद अनुज चौधरी पर FIR नहीं, संभल SP बोले-हम फैसले को चुनौती देंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के संभल जिले में संभल हिंसा मामले में तैनात तत्कालीन पुलिस अधिकारियों के खिलाफ मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (CJM) विभांशु सुधीर...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...