neeraj-sahay-became-state-general-secretary-of-paswa
neeraj-sahay-became-state-general-secretary-of-paswa

नीरज सहाय बने पासवा के प्रदेश महासचिव

रांची, 04 मार्च (हि. स.)। प्राइवेट स्कूलस एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन (पासवा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सैयद शमायल अहमद के निर्देशानुसार प्रदेश अध्यक्ष आलोक कुमार दूबे ने गुरुवार को चतरा निवासी नीरज सहाय को प्रदेश पासवा का महासचिव मनोनीत किया है। गॉडफ्रे स्कूल चतरा के निदेशक नीरज सहाय पिछले कई वर्षों से चतरा में बच्चों को शिक्षा प्रदान कर रहे हैं। पासवा से जुड़ने के लिए आलोक दूबे ने उन्हें संगठन की ओर से बधाई दिया है एवं उम्मीद जताया है कि शैक्षणिक जगत में उनके कार्यों से राज्य को लाभ मिलेगा। हिन्दुस्थान समाचार/कृष्ण

Raftaar | रफ्तार
raftaar.in