more-than-two-crore-ifa-tablets-were-given-to-districts-regarding-anemia-free-india
more-than-two-crore-ifa-tablets-were-given-to-districts-regarding-anemia-free-india

एनीमिया मुक्त भारत को लेकर दो करोड़ से अधिक आईएफए टेबलेट जिलों को दिया गया

रांची, 19 जून (हि. स.)। झारखंड सरकार एनीमिया मुक्त भारत के अंतर्गत राज्य में आयरन फोलिक एसिड (आईएफए) टेबलेट का वितरण करेगी। हमें दो करोड़ 76 लाख 33170 टेबलेट प्राप्त हुआ है। स्वास्थ्य विभाग के नोडल पदाधिकारी सिद्धार्थ त्रिपाठी ने शनिवार को प्रेसवार्ता में बताया कि आईएफए टेबलेट पांच से दस वर्ष के बच्चों को दिया जाना है। यह टेबलेट प्रति सप्ताह दिया जाता है। राज्य के 24 जिलों में यह टेबलेट बांटा गया है। उन्होंने बताया कि शनिवार को राज्य में ब्लैक फंगस का एक मरीज और मिला है। राज में ब्लैक फंगस के कुल मरीजों की संख्या 133 हो गई है। उन्होंने बताया कि कोविड 19 के वर्तमान में कुल 1,811 सक्रिय मामले हैं। अबतक कुल 92,97,978 सैम्पल की जांच की गई है। राज्य की कोविड-19 रिकवरी दर 97.99 और मृत्यु दर 1.48 प्रतिशत है। सक्रिय मामलों में से 1,324 (73.11 प्रतिशत) मामले एसिम्टोमेटिक तथा 487 (26.89 प्रतिशत) मामले सिम्टोमेटिक श्रेणी के हैं। 18 जून को पाॅजिटिविटि दर 0.36 प्रतिशत पायी गयी। अबतक 3,44,270 पाॅजिटिव कोविड-19 की पहचान हुई है तथा अब तक कुल 5,097 लोगों की कोविड-19 से मृत्यु हुई है। 18 जून को वैक्सीन की 1,08,812 डोज लगाई गयी, जिसमें से 89,930 लोगों को पहली व 18,882 लोगों को दूसरी डोज दी गई। कुल 36,886 डोज 45 वर्ष के ऊपर के व्यक्तियों को तथा 70,039 डोज 18 से 44 वर्ष के व्यक्तियों को लगाई गयी। 18 जून तक 46,63,150 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज दी गई है। राज्य में अबतक 8,78,043 लोगों को वैक्सीन का दूसरा डोज भी दिया जा चुका है। 18 जून तक 18-44 आयु वर्ग के 13,03,964 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज लगा दी गई है। साथ ही 18-44 आयु वर्ग के 29,730 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज भी लगा दी गई है। उन्होंने बताया कि राज्य में 45 प्लस के लिए 4,35,950 और 18 प्लस के लिए 3,29,810 वैक्सीन उपलब्ध है। राज्य में वैक्सीन की क्षति 1.7 प्रतिशत है। 18 जून तक 1,10,456 होम आइसोलेशन किट (मुख्यमंत्री कोरोना राहत किट) कोविड-19 पाॅजिटिव लोगों को उपलब्ध कराया गया। 121 होम आइसोलेशन किट उपलब्घ करायी गई। 104 सेवा कोविड-19 से बचाव के लिए आॅडियो काॅल के माध्यम से 2,59,661 व्यक्तियों को चिकित्सा सलाह दी गई तथा वीडियो काॅल के माध्यम से 29,798 व्यक्तियों को चिकित्सा सलाह दी गई। हिन्दुस्थान समाचार/कृष्ण

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in