back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

विधायक ने ऑक्सीजन और रेमडिसिविर के लिए दिये 15 लाख रुपये

मेदिनीनगर, 20 अप्रैल (हि.स.)। पलामू में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए डालटनगंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक आलोक चौरसिया ने मंगलवार को विधायक निधि से 15 लाख रुपये जिला प्रशासन को देने की अनुशंसा की है। इस 15 लाख रुपये की राशि में 10 लाख रुपये के पाँच हाई फ्लो नेसल ऑक्सीजन उपकरण तथा 5 लाख रुपये कोरोना इलाज के लिए जीवन रक्षक दवाओं के लिए हैं। विधायक ने डीडीसी को चिट्ठी लिखकर सदर अस्पताल में जल्द से जल्द उपकरण उपलब्ध कराने को कहा है। विधायक आलोक चौरसिया ने कहा कि कोरोना संक्रमण को रोकने के लिये केंद्र और राज्य सरकार अपने स्तर से जरूर प्रयास कर रही है लेकिन वर्तमान हालात में सबको आगे बढ़कर कुछ ना कुछ करने की जरूरत है। आगे भी जरूरत पड़ी तो वे मदद करेंगे। ऑक्सीजन और रेमडिसिविर इंजेक्शन बाजार में उपलब्ध नहीं है इसलिये सरकार के स्तर पर ही जरूरतमंद जनता के लिये इसे उपलब्ध कराया जा सकता है। विधायक ने सभी से आग्रह किया कि कोरोना की दूसरी लहर बहुत ही खतरनाक है। इसलिए बेवजह घर से बाहर न निकलें। सामाजिक दूरी और मास्क का इस्तेमाल भी अति आवश्यक समझें। हिन्दुस्थान समाचार/संजय/चंद्र

Advertisementspot_img

Also Read:

बजट सत्र के पहले दिन व्हीलचेयर पर विधानसभा पहुंचे तेजस्वी यादव, जानिए क्‍या है वजह?

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । बिहार विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को व्हीलचेयर पर विधानसभा परिसर में...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...