ministers-got-charge-of-districts-for-20-point-program-implementation-committee
ministers-got-charge-of-districts-for-20-point-program-implementation-committee

20 सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के लिए मंत्रियों को जिलों का मिला प्रभार

-योजना सह वित विभाग ने जारी की अधिसूचना रांची, 25 फरवरी (हि.स.)। राज्य सरकार ने 20 सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के लिए मंत्रियों को जिला का प्रभार सौंप दिया गया है। इस संबंध में योजना एवं वित विभाग द्वारा गुरूवार को अधिसूचना जारी कर दी गयी। मंत्री आलमगीर आलम को साहेबगंज, गोड्डा और बोकारो जिले का प्रभारी मंत्री बनाया गया है। वहीं मंत्री रामेश्वर उरांव को खूंटी, सिमडेगा, गुमला का प्रभारी मंत्री सह समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। दुमका, देवघर और जामताड़ा जिले की जिम्मेवारी चंपई सोरेन, पाकुड़, पलामू लातेहार जिले का जोबा मांझी, रामगढ़, लोहरदगा और हजारीबाग जिले का सत्यानंद भोक्ता, गढ़वा, पश्चिमी सिंहभूम जिले का बादल, पूर्वी सिंह और गिरिडीह का प्रभार मिथिलेश ठाकुर को, हफीजुल हसन को चतरा और कोडरमा तथा रांची का प्रभारी जगरनाथ महतो को बनाया गया है। 20सूत्री प्रभारी मंत्रियों के मनोनयन के साथ ही अब यह उम्मीद की जा रही है कि जिला और प्रखंड समितियों का भी गठन जल्द ही कर लिया जाएगा। इसे लेकर जेएमएम, कांग्रेस और आरजेडी नेताओं-कार्यकर्त्ताओं के बीच खासा उत्साह देखा जा रहा है। हिन्दुस्थान समाचार /वंदना

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in