प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अब झारखंड की खनिज संपदा पर नजर हैं, विधायक मथुरा प्र. महतो।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अब झारखंड की खनिज संपदा पर नजर हैं, विधायक मथुरा प्र. महतो।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अब झारखंड की खनिज संपदा पर नजर हैं, विधायक मथुरा प्र. महतो।

धनबाद , 04 जुलाई (हि.स.)। भाजपा सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने झारखंड को लूट कर खोखला कर दिया है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अब झारखंड की खनिज संपदा पर नजर हैं। कोल सेक्टर, रेलवे, एयरपोर्ट को निजी कंपनियों के हाथों बेचा जा रहा है। उक्त बातें टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने शनिवार को पत्रकारों से कहीं। पत्रकारो से बातचीत करते हुए कहा कि मोदी सरकार देश के सरकारी संस्थानों को अडानी, अंबानी, जैसे बड़े कॉरपोरेट घरानों के हाथों एक-एक कर बेचती जा रही हैं। राज्य सरकार को परेशान करने के लिए डीवीसी से बिजली कटवा दिएं गए। वही माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने प्रवासी मजदूरों को ट्रेन,बस,जहाज,से अपने राज्य बुला कर उनका देखभाल किया। राज्य सरकार की इच्छाशक्ति को देख भाजपा गंदी राजनीति कर किसी मुद्दे पर सत्तापक्ष को घेरने के लिए प्रयास कर रही हैं। राज्य उत्थान में जनता का भरपूर सहयोग मिल रहा है। हम चाहेंगे कि विपक्ष स्वच्छ राजनीति करें और राज्य के विकास में अपनी सहभागिता निभाये। हिन्दुस्थान समाचार / बिमल चक्रवर्ती /सबा एकबाल-hindusthansamachar.in

Raftaar | रफ्तार
raftaar.in