back to top
25.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

राहुल गांधी के जन्मदिन पर जरूरतमंदों के बीच बांटा गया मास्क

रामगढ़, 19 जून (हि.स.)। रामगढ़ जिले में राहुल गांधी के जन्मदिन पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश महासचिव तारिक अनवर ने जरूरतमंदों के बीच फल, मास्क एवं मिठाइयों का वितरण किया। सखी वन स्टॉप सेंटर में महिलाओं के बीच फलों एवं मास्क का वितरण किया गया। साथ ही वात्सल्या धाम में रहे बच्चों में फल एवं मास्क का वितरण किया गया। तारिक अनवर ने कहा कि कोरोना का संक्रमण कम हुआ है, बीमारी खत्म नहीं हुआ है। इसलिए सावधानी का पालन करें। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, वैक्सीन जरूर लगवाएं। उन्होंने अपने तमाम जिला कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से अपील की और कहा कि हर एक कार्यकर्ता अपने आस-पड़ोस के 10 लोगों की मदद करेंगे। इस अवसर पर बरकट्ठा विधानसभा प्रभारी राजकुमार यादव, झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ओबीसी के प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव साहू, रामगढ़ जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक विभाग गुलजार अंसारी, जिला उपाध्यक्ष सलीम खान, नगर अध्यक्ष जिलानी अहमद, मोहम्मद बबलू, मोहम्मद सन्नू, इम्तियाज खान, तस्लीम खान, आकाश शर्मा, रामगढ़ महिला उत्पीड़न निवारण केंद्र की एवं रामगढ़ थाना की एएसआई राजे कुजुर आदि मौजूद थे। हिन्दुस्थान समाचार/ अमितेश

Advertisementspot_img

Also Read:

Jackie Shroff : चॉल से निकलकर बॉलीवुड के बने सुपरस्‍टार, जानें एक्शन हीरो ‘जैकी श्रॉफ’ की संघर्षभरी कहानी

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । 'जग्गू दादा' के नाम से मशहूर बॉलीवुड अभिनेता जैकी श्रॉफ ने हिंदी सिनेमा जगत में एक अलग पहचान...
spot_img

Latest Stories

किसी भी जनसभा में उड़ा दूंगा…’ BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को जान से मारने की धमकी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गाजियाबाद के लोनी से बीजेपी विधायक...

कार्तिक आर्यन से आर माधवन तक ये सेलेब्स पहले थे इंजीनियर, फिर यू बन गए स्टार्स

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदी सिनेमा में आज के...

क्या आप भी अपने गले के कालेपन से हो गई हैं परेशान? तो इस प्रकार कर सकती हैं उसका उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। महिलाओं की स्किन रूटिंग काफी...

Vastu Tips: नकारात्मकता को दूर करने के लिए करें ये वास्तु उपाय, चारों तरफ से आएगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र में बताए गए...