martyrdom-day-of-chandrashekhar-azad-was-celebrated
martyrdom-day-of-chandrashekhar-azad-was-celebrated

चंद्रशेखर आज़ाद का शहादत दिवस मनाया गया

रांची, 27 फरवरी (हि.स.)। भारत की जनवादी नौजवान सभा (डीवाईएफआई) और स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) के संयुक्त बैनर तले कॉपरेटिव कार्यालय दलादली चौक में शनिवार को चंद्रशेखर आजाद का शहादत दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सम्मिउल्ला मंसूरी ने किया। जबकि संचालन अमित मुंडा ने किया। सर्वप्रथम चंद्रशेखर आज़ाद के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। मौके पर डीवाईएफआई के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह राज्य सचिव संजय पासवान ने कहा कि क्रांतिकारियों की विरासत का देश भारत है। इनके कुर्बानियों से ही देश को आजादी मिली। लेकिन वर्तमान मोदी सरकार के द्वारा लोकतंत्र और संविधान पर हमला किया जा रहा है। बोलने की आजादी पर रोक लगाया जा रहा है, जिसके खिलाफ़ एकजुट होना होगा। डीवाईएफआई के रांची ज़िला सचिव सुभाष मुंडा ने मोदी सरकार के तीन कृषि कानून के खिलाफ़ देशव्यापी किसान आंदोलन का समर्थन करते हुए कहा कि यह लड़ाई खेती और किसानी बचाने के लिए है। छात्र नौजवानों को भी रोजगार के सवाल पर बड़ा आंदोलन खड़ा करना होगा। इस अवसर पर रोजगार के सवाल पर 21 मार्च को रांची में राज्य स्तरीय युवा कन्वेंशन आयोजित करने का प्रस्ताव लिया गया। हिन्दुस्थान समाचार/ विकास

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in