married-woman-lit-kerosene-by-lover-gambhir
married-woman-lit-kerosene-by-lover-gambhir

विवाहिता को प्रेमी ने केरोसिन डालकर जलाया, गंभीर

-मेडिकल कालेज अस्पताल से बेहतर इलाज को धनबाद रेफर दुमका, 14 अप्रैल (हि.स.)। प्रेमी ने 21 वर्षीय शादीशुदा प्रेमिका मनीषा हेम्ब्रम को जान मारने के नीयत से केरोसिन डालकर जला दिया। गंभीर हालत में महिला को मेडिकल कालेज अस्पताल, दुमका में भर्ती कराया गया, जहां हालत नाजुक होने के कारण बेहतर इलाज के लिए बुधवार को धनबाद रेफर कर दिया गया। घटना जामा थाना क्षेत्र के मचाडीह गांव की है। महिला के मामा देवीलाल मुर्मू ने बताया कि छह साल पहले भांजी मनीषा की शादी मसलिया के हथियापाथर गांव के बिटटू मरांडी के साथ हुई। मनीषा इकलौती बेटी है। इसलिए दामाद घर जमाई बन गया। वह खेतीबारी देखते हुए प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करता था। मनीषा दुमका में किसी मोबाईल दुकान में काम करती थी। वहीं पर किसी युवक से उसकी दोस्ती हो गई। लॉक डाउन के बाद मनीषा का काम छूट गया था। मंगलवार की रात करीब नौ बजे मनीषा खाना खाने के बाद घर से रोजाना की तरह निकली। करीब दो घंटे बाद वह अधजली अवस्था में चिल्लाते हुए घर पहुंची और बताया कि प्रेमी ने केरोसिन डालकर जलाने की बात कही। इसके बाद वह बेहोश हो गई। रात में एंबुलेंस से दुमका लाया गया और हालत ज्यादा खराब होने पर चिकित्सकों ने धनबाद रेफर कर दिया। मनीषा की मां व पति साथ में है। उन्होंने प्रेमी के बारे में बताने से साफ मना कर दिया। वहीं पाकुड़ में रहने वाली मनीषा के फुफरी बहन पार्वती हेम्ब्रम ने बताया कि मनीषा प्रेमी के बुलावे पर ही घर से बाहर निकली थी। प्रेमी गांव का ही रहने वाला है। पति उसके बारे में जानता है। कई बार मनीषा को मिलने से मना किया था। इधर, जामा थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने कहा कि उन्हें घटना की जानकारी मिली है। लेकिन किसी ने थाने में शिकायत भी नहीं की है। हिन्दुस्थान समाचार/ नीरज

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in