Marang Gomke Jaipal Singh Munda remembered on 118th birth anniversary
Marang Gomke Jaipal Singh Munda remembered on 118th birth anniversary

118वीं जयंती पर याद किये गये मारंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा

-केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, रामेश्वर उरांव, बादल पत्रलेख, सांसद धीरज प्रसाद, सुबोधकांत सहाय सहित कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि -पैतृक गांव टकरा में कई योजनाओं का हुआ शिलान्यास और उद्घाटन, खिलाड़ियों को मिला पुरस्कार खूंटी, 03 जनवरी (हि.स.।) झारखंड आंदोलन के पुरोधा, महान हाॅकी खिलाड़ी और प्रखर राजनीतिज्ञ मारंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की 118वीं जयंती पर रविवार को उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गयी। जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व मंत्री और खूंटी के विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा, सूबे के वित्त मंत्री और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ रामेश्वर उरांव, कृषि मंत्री बादल पत्रलेख, सांसद धीरज प्रसाद साहू, पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री सुबोधकांत सहाय, उपायुक्त शशि रंजन, एसपी आशुतोश्ष शेखर सहित विभिन्न राजनीतिक व सामाजिक संगठनें ने स्व मुंडा के पैतृक गांव खूंटी प्रखंड के टकरा में जाकर उनकीे कब्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किये। मांरग गोमके की जयंती के अवसर पर टकरा गांव में जिला प्रशासन द्वारा कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। टकरा में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने जयपाल सिंह मुंडा की आदमकद प्रतिमा के प्रतिष्ठापन कार्य का शिलान्यास किया। बाद में उन्होंने गांव में ही मिनी लाइब्रेरी और जीम का उद्घाटन किया। मंत्री ने जयपाल सिंह मुंडा की जीवनी पर आधारित टेबल बुक का भी अनावरण किया और स्कूली बच्चियों के बीच किट का वितरण किया। केन्द्रीय मंत्री ने गांव में छह सड़क योजनाओं का भी शिलान्यास किया। जयंती के मौके पर आयोजित हाॅकी टूर्नामेंट की विजेता और उप विजेता टीमों को भी अर्जुन मुंडा से पुरस्कृत किया। विधायक के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने मारंग गोमके को दी श्रद्धांजलि राज्य कें पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री और खूंटी के विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा भी मारंग गोमके की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करने टकरा पहुंचे। उन्होंने पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद ग्रामीणों से बातचीत की और उनकी समस्याओं की जानकारी ली। जयंती समारोह के मौके पर विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा ने मारंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा के परिजनों को शाॅल देकर सम्मनित किया। जयपाल सिंह को श्रद्धांजलि देने वालों में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष व विधायक प्रतिनिधि काशीनाथ महतो, महामंत्री विनोद नाग, उपाध्यक्ष संजय साहू, कैलाश राम, ज्योतिष भगत, मदन गोप, भीम मुंडा, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष राजेश महतो सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल हैं। सतह पर नजर आया भाजपा का अंदरूनी कलह जयपाल सिंह मुंडा की जयंती पर जिला प्रशासन द्वारा आयोजित समारोह में भाजपा का अंदरूनी कलह सतह पर नजर नहीं आया। राज्य के पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री और खूंटी के विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा जयपाल सिंह को श्रद्धांजलि देने टकरा तो जरूर गये, लेकिन उन्होंने जयंती समारोह में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के साथ मंच साझा नहीं किया। जिस समय नीलकंठ सिंह मुंडा टकरा पहुंचेे, उस समय अर्जुन मुंडा का कार्यक्रम चल रहा था, लेकिन विधायक मंच तक नहीं गये और श्रद्धांजलि देने के बाद अपने समर्थकों के साथ खूंटी लौट आये। इस संबंध में विधायक प्रतिनिधि ने कहा कि जयंती समारोह के लिए जिला प्रशासन द्वारा जो निमंत्रण पत्र बांटे गये थे, उसमें स्थानीय विधायक का नाम तक नहीं दिया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जयपाल सिंह को नमन मारंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की जयंती पर पूर्व विधायक काली चरण मुंडा, प्रदेश प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव, डाॅ राजेश गुप्ता छोटू, खूंटी जिलाध्यक्ष रामकृष्णा बैजनाथ मुंडा, पीटर मुंडू, विल्सन टोपनो, विक्रम नाग, पुनित हेमरोम, नईमुद्दीन खान, इसराइल अंसारी,सयूम अंसारी,मदन मिश्र, गुलाम गौश,अनमोल होरो आदि ने टकरा में मारंग गोमके को श्रद्धांजलि दी। हिन्दुस्थान समाचार/अनिल-hindusthansamachar.in

Raftaar | रफ्तार
raftaar.in